धीमी रफ्तार से सड़क निर्माण, मुकुटबन बाजार धूल के आगोश में आया
मुकुटबन बाजार में सड़क निर्माण की धीमी गति से नागरिक परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग।
Yavatmal News: जामणी तहसील के मुकुटबन क्षेत्र में बाजारपेठ के मुख्य मार्ग पर चल रहे सीमेंटकंक्रीट सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति से नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. पिछले दो महीनों से इस मार्ग पर एकतरफा यातायात जारी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
शुरुआती दिनों में धूल नियंत्रण के लिए दिन में दो बार पानी का छिड़काव किया जा रहा था, लेकिन अब यह व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है. परिणामस्वरूप सड़क पर उड़ती धूल ने दुकानदारों, वाहन चालकों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका बढ़ गई है.
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त होने के बावजूद निर्माण कार्य में तेजी लाने के प्रति लोक निर्माण विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है. विकास कार्यों के नाम पर अव्यवस्था और लापरवाही साफ नजर आ रही है. इस बीच, नागरिकों ने एकतरफा मार्ग पर नियमित रूप से टैंकर से पानी का छिड़काव करने की मांग की है.
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी वारी: यवतमाल से पंढरपुर के लिए 250 विशेष एसटी बसें, वारकरियों को मिलेगी विशेष सुविधा
यवतमाल में 7.60 लाख हेक्टेयर फसल पर दोबारा बुवाई का संकट, किसान बारिश का इंतजार कर रहे
Yavatmal News: शादी में साड़ी नहीं, मेहमानों को भारतीय संविधान की प्रति भेंट; खडका के उपसरपंच की अनोखी पहल
यवतमाल में शिक्षकों की कमी पर शिवसेना (UBT) आक्रामक, जिला प्रशासन को दिया 2 अगस्त तक का अल्टीमेटम
साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य में तेजी लाने और धूल से राहत दिलाने की मांग की है.
