cotton weighing fraud India
Yavatmal District: यवतमाल जिले के आर्णी पुलिस ने कपास खरीद में रिमोट कंट्रोल से वजन में हेराफेरी करने वाली बड़ी टोली का भंडाफोड़ किया है. सतर्क किसान रमेश राठोड़ की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में बार्शीटाकली के कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. किसान ने देखा कि इलेक्ट्रिक काटे पर वजन कम दिखाया जा रहा है और रिमोट से हेराफेरी की जा रही है.
तुरंत पुलिस को सूचना देने पर पूरी टोली पकड़ी गई. आरोपियों में मोहम्मद वारीस, सादिक रसूल, रेहबर खान, अन्सार खान, गफार शहा, अब्दुल आतिक, कासीम अहमद, शेख जुबेर, तारीख खान, इमरान खान, मोहम्मद सोयेब, नावेद खान, अ. नासीद और सोहेल खान शामिल हैं.
यह टोली किसानों को अन्य व्यापारियों से प्रति क्विंटल 200 रुपये अधिक भाव देने का लालच देकर कपास खरीदती थी, लेकिन वजन में हेराफेरी कर बड़ी आर्थिक लूट करती थी. पुलिस ने वाहन, इलेक्ट्रिक काटा और रिमोट जब्त किया है. यह कार्रवाई थानेदार नीलेश सुरडकर के मार्गदर्शन में मनोज चव्हाण, ऋषी इंगली और गुणवंत बनसोड ने की.