कलंब में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, दो जुआरी गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Apr 24, 2022 | 11:39 PM
File Photo
यवतमाल. कलंब तहसील के गणेशवाडी खेत परिसर में पेड़ के नीचे जुआ खेले जाने की जानकारी मिलते ही कलंब पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस को जुआ खेलते हुए नांझा निवासी मिलिंद भगत, सोनखास निवासी गरीबा घराडे, पोटगव्हाण निवासी विश्वास मोहुर्ले, मुरझडी निवासी भीमराव टेकाम, बेलोरा निवासी रोशन भुरेवार, घाटंजी निवासी हरी चव्हाण, अक्षय काले, रमेश बेले, आंजी निवासी अनिल राठोड, घाटंजी निवासी विजय पारधी, घाटंजी निवासी रामटेके दिखाई दिए.
पुलिस ने जब इन जुआरियों को पकड़ने की कोशिश की तो मिलिंद भगत और गरीबा घराडे ही पुलिस के हाथ लगे. जबकि अन्य जुआरी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. इस दौरान पुलिस ने जुआरियों से एक हजार रुपए नगद सहित 1 लाख 7 हजार 10 रुपयों का माल जब्त किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: शादी में साड़ी नहीं, मेहमानों को भारतीय संविधान की प्रति भेंट; खडका के उपसरपंच की अनोखी पहल
Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
विदर्भ साहित्य संघ यवतमाल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सतपाल सोवले ने की पदाधिकारियों की घोषणा
अमरावती-यवतमाल में कृषि पंप धारकों पर 220 करोड़ रुपये बकाया, महावितरण ने दी चेतावनी
Police raid on gambling base in kalamb two gamblers arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 24, 2022 | 11:39 PM
