आदिलाबाद में नया पुलिस कंट्रोल रूम आरंभ, व्यापारियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
आदिलाबाद में नया पुलिस कंट्रोल रूम शुरू, व्यापारियों ने पुलिस का सहयोग बढ़ाया, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन।
Yavatmal News: जिले के दौरे पर पहुंचे तेलंगाना पुलिस प्रमुख DGP शिवधर रेड्डी ने आदिलाबाद में नवनिर्मित पुलिस कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया.
इस अवसर पर जिले के व्यापारिक संगठनों ने भी कानूनव्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस का साथ देने का भरोसा जताया. कार्यक्रम में आदिलाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे.
संस्था के अध्यक्ष दिनेश मटोलिया ने डीजीपी से मुलाकात कर शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि चैंबर के विभिन्न सदस्य संगठनों की ओर से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में बोगस बीज बेचने वाली कंपनियों पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, 151 कृषि केंद्रों में बिक्री पर रोक
Yavatmal News: महागांव पुलिस की तिहरी कार्रवाई, जुआ अड्डों पर छापे और अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आषाढ़ी वारी: यवतमाल से पंढरपुर के लिए 250 विशेष एसटी बसें, वारकरियों को मिलेगी विशेष सुविधा
यवतमाल में 7.60 लाख हेक्टेयर फसल पर दोबारा बुवाई का संकट, किसान बारिश का इंतजार कर रहे
आगे भी जरूरत के अनुसार सहयोग जारी रखने की बात कही गई. इस दौरान शहर की बढ़ती आबादी और विस्तारित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए आदिलाबाद में तीसरे शहरी पुलिस थाने की स्थापना की मांग भी रखी गई. इस पर डीजीपी शिवधर रेड्डी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया.
DGP का शाल ओढ़ाकर सम्मान
कार्यक्रम के अंत में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड्स एसोसिएशन की ओर से डीजीपी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया. इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी कंडुला रविंदर तानाजी, पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर सहित कई गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित थे.
बंद पड़ी बस सेवा शुरू करने की मांग कलंब तालुका के दूरस्थ क्षेत्रों में चलने वाली रुढाखोरद एसटी बस सेवा कोरोना काल से बंद पड़ी है. इस कारण रुढा, मुसल, कुसल, खोरद, निमगव्हाण और कोडपखिंडी जैसे गांवों के लोगों को लंबा रास्ता तय कर यात्रा करनी पड़ रही है.
बीते छह वर्षों से बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं. जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए अब उन्हें डोंगरखर्डा और मेटीखेडा मार्ग से होकर जाना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बस सेवा पुनः शुरू करने की मांग की है.
