Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज से जिले में नवरात्रि की रहेगी धूम, 1500 सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडलों के ऑनलाइन आवेदन

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Sep 25, 2022 | 11:33 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • बीते वर्ष 1200 मंडलों ने की थी मां दुर्गा मूर्ति की स्थापना                                                                   

यवतमाल. शहर सहित जिले में इन दिनों पूरे 9 दिनों तक चलने वाले नवदुर्गा उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. नवदुर्गा उत्सव को लेकर  शहर सहित   जिले भर में  सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडलों द्वारा भव्य दिव्य मन्दिर के आकार वाले पेंडाल  तैयार किए जा रहे हैं. वहीं आकर्षक झांकियां और विद्युत रोषणाई से दुर्गा मण्डल के पेंडोल को सज़ाया जा रहा है.   जिले में दुर्गा मां  की स्थापना को लेकर सार्वजनिक दुर्गोत्सव मंडलों द्वारा ऑनलाइन आवेदन धर्मदाय आयुक्तालय में पेश किये जा रहे है. अब तक 1500 आवेदन प्राप्त हुए है और सभी को ऑनलाइन मंजूरी भी दे दी गई है. यह जानकारी धर्मदाय आयुक्तालय के प्रमुख सचिन देउलकर ने दी है

बता दें कि शहर सहित जिलेभर में दुर्गोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. यह बता दें कि पूरे देशभर में नवरात्रि का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है.यवतमाल जिले में  भव्य दिव्य तरीके से नवदुर्गोत्सव मनाया जाता है. इसीलिए जिले की नवरात्रि को देश में दूसरे स्थान मिला हुआ है. इसके प्रमुख वजह है कि पिछले 3-4 वर्षों से  जिले में पश्चिम बंगाल की तर्ज पर भव्यदिव्य मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना की जा रही है.   

दुर्गा पूजा का पर्व हिन्दू देवी दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है. अतः दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है. दुर्गोत्सव की तैयारियां जिलेभर में की जा रही है . राज्य में सबसे बड़े दुर्गोत्सव के रूप में यवतमाल जिले की पहचान है.  इस वर्ष बालाजी दुर्गादेवी उत्सव मंडल की ओर से नौसेना के आई एन एस विक्रम जहाज की झांकी साकार की जाएगी. यह झांकी साकार करने के लिए कोलकाता से कारागीर बुलाए गए है. 

सम्बंधित ख़बरें

क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र

चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा

महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह

आज चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जरूर पढ़ें मां सिद्धिदात्री की यह कथा, फलित होगी आपकी पूजा

शहर के स्टेट बैंक चौक, चांदनी चौक, जयहिंद चौक , मालीपुरा , शिवाजी चौक , लोखंडी पुल, आठवडी बाजार देवी मन्दिर परिसर में  मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना को लेकर आकर्षक मंडप तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. इस बार विविध सार्वजनिक मंडलों द्वारा नवरात्र के  पूरे 9 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही गरबे का भी विशेष प्रायोजन किया जा रहा है.  नीरज वाघमारे मित्र मण्डल सहित अन्य छोटे बड़े मंडलों द्वारा युवक युवतियों महिला पुरूष और छोटे बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए गरबा नृत्य प्रशिक्षण के भी आयोजन किये जा रहे है.

कोरोना काल से पूर्व  जिलेभर में 1200 सार्वजनिक दुर्गा मंडलों द्वारा  दुर्गा मूर्तियों की स्थापना की गई थी. वहीं इस वर्ष अब तक 1500 सार्वजनिक गणेश मंडलों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. जिले में 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र का आरंभ होनेवाला हैं.  शारदीय नवरात्र उत्सव को देखते हुए शहर सहित जिले के बाजार में भी माँ की साजो सामग्री की दुकानें सज चुकी है. शारदीय नवरात्र उत्सव की शुरुआत होने के बाद पूरे 9 दिनों तक जिलेभर में धार्मिक माहौल का नजारा देखने को मिलेगा. 

Navratri will be celebrated in the district from today online applications of 1500 public durga utsav mandals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2022 | 11:33 PM

Topics:  

  • Navratri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.