मारेगांव में खेत से रोटावेटर चोरी का पर्दाफाश, एलसीबी ने दो आरोपियों को दबोचा
Yavatmal Rotavator theft: मारेगांव के पहापल गांव से चोरी हुए रोटावेटर मामले में एलसीबी की सूचना पर पुलिस ने अमोल धेरे व प्रज्वल घाटे को गिरफ्तार कर मशीन बरामद की।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Yavatmal Rural crime: मारेगांव यवतमाल एलसीबी की टीम ने मारेगांव पुलिस थाना क्षेत्र में आनेवाले पहापल गांव में कृषि कार्य में इस्तेमाल होनेवाले रोटावेटर चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है।
27 जनवरी को पहापल में रहनेवाले लक्ष्मण नदि ने मारेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके खेत में कृषि कार्य निपटाने के लिए रखा रोटावेटर अज्ञात चोर चुराकर ले गया है। इसके बाद मारेगांव पुलिस उने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसी दौरान यवतमाल एलसीबी की टीम मारेगांव थाना परिसर में गश्त लगा रही थीं। तभी एलसीबी टीम को खबर मिली कि रोटावेटर की चोरी पहापल गांव में रहनेवाले अमोल थेरे ने की है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 1,092 मकान क्षतिग्रस्त
मुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था
पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार
इसके बाद एलसीबी टीम के अधिकारियों ने अमोल धेरे को कब्जे में लेकर पूछताछ की। इस समय उसने लक्ष्मण नांद के खेत से रोटावेटर अपने दोस्त गोधनी निवासी प्रज्वल घाटे के साथ मिलकर चुराकर घाटे के घर के सामने रखने की बात कबूल की।
घर जाकर 9।40 लाख रुपये की सामग्री पकड़ी
पुलिस ने प्रञ्चल घाटे के घर जाकर रोटावेटर और एक ट्रैक्टर सहित 9 लाख 40 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया, पुलिस ने पहापल निवासी अमोल बेरे और गोदनी निवासी प्रज्वल घाटे को अगली कार्रवाई के लिए मारेगांव पुलिस के हवाले किया।
यह भी पढ़ें:-जालना में किसान खेत-पगडंडी सड़क योजना पर अहम बैठक, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बोरात के मार्गदर्शन में एलसीबी टीम के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे, एपीआई दत्ता पैडकर, पुलिस कर्मचारी सुनील खंडागले, सुधीर पांडे, नीलेश निमकर, सुधीर विदुरकर, सतीश फुके ने की।
