निम्न वर्धा परियोजना: पांच दिन बाद भी खेतों तक नहीं पहुंचा नहर का पानी, किसानों की फसल पर संकट

Lower Wardha Irrigation Project: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में निम्न वर्धा परियोजना की नहरों से पानी नहीं मिलने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।
lower wardha irrigation canal water shortage farmers
निम्न वर्धा परियोजना(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • निम्न वर्धा परियोजना से पानी छोड़े जाने के पांच दिन बाद भी विजयगोपाल, तांबा, नांदगांव और हिवरा समेत कई गांवों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचा।

  • कोलणा और इंझाला वितरिका के अंतर्गत आने वाले कई माइनरों में अब तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने की शिकायत है।

  • किसानों का आरोप है कि नहरों के बजाय नालों से पानी बह रहा है। विभाग के नियोजन और अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है।

Lower Wardha Irrigation Project: निम्न वर्धा परियोजना के नहर विभाग का नियोजन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। बांध से पानी छोड़े जाने के पांच दिन बीतने के बावजूद विजयगोपाल, तांबा, नांदगांव और हिवरा सहित कई गांवों के खेतों तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची है। वहीं, नहर के बजाय नाले से पानी बहने की स्थिति बनी हुई है। इससे रबी फसलों की सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, निम्न वर्धा परियोजना के उपविभाग क्रमांक-3 के अंतर्गत आने वाली कोलणा और इंझाला वितरिका से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाता है। कोलणा वितरिका के विजयगोपाल, तांबा, नांदगांव और हिवरा तथा इंझाला वितरिका के राघाला, बाबापुर, मलातपुर, रोहणी और कोल्हापुर क्षेत्र के माइनरों तक अब तक पानी नहीं पहुंचा है। किसानों का कहना है कि नहर में पानी पहुंचने में अभी आठ दिन और लगने की बात कही जा रही है। ऐसे में उनकी फसलों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका है।

lower wardha irrigation canal water shortage farmers
छत्रपति संभाजीनगर में दिवाली पर आतिशबाजी बनी हादसे की वजह, 50 से अधिक लोग झुलसे; 8 अस्पताल में भर्ती

समन्वय एवं नियोजन का अभाव

किसान रबी सीजन में चना तथा खरीफ की कपास और अरहर की फसल को पानी देने के लिए इंतजार कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच उचित समन्वय एवं नियोजन का अभाव है। उनका यह भी आरोप है कि राजनीतिक दबाव के आधार पर पानी का वितरण शुरू और बंद किया जाता है। कुछ किसानों को पानी मिल रहा है, जबकि अन्य किसान इससे वंचित हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर समान रूप से पानी वितरण की व्यवस्था करने की मांग की है।

25 एकड़ में चने की फसल को पानी का इंतजार

विजयगोपाल के किसान करणसिंह गजाननसिंह टाटू ने बताया कि उन्होंने ठेके पर 25 एकड़ खेत लेकर चने की बुवाई की है। यह खेत इंझाला वितरिका के राघाला माइनर के अंतर्गत आता है,लेकिन अब तक उनके खेत तक पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

lower wardha irrigation canal water shortage farmers
यवतमाल की 46 शालाएं भी जांच के दायरे में, महाराष्ट्र की 558 आदिवासी आश्रमशालाओं का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

दस एकड़ अरहर की फसल सूखने का खतरा

विजयगोपाल के किसान विजय पेटकर ने बताया कि उनके दस एकड़ अरहर के खेत की सिंचाई कोलणा वितरिका के विजयगोपाल माइनर से होनी है। खरीफ सीजन में भी उन्हें पानी नहीं मिला और अब तक वर्तमान आवर्तन का पानी भी खेत तक नहीं पहुंचा है। इससे फसल सूखने का खतरा है। उन्होंने इसके लिए निम्न वर्धा नहर विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।