मां से बिछड़े तेंदुए ने यवतमाल में मचाई दहशत, मोहदी-सातघरी में 5 लोग घायल, वन विभाग पर लगे आरोप
Yavatmal Leopard Terrror: महागांव के मोहदी–सातघरी क्षेत्र में तेंदुए के हमले में 5 किसान और मजदूर गंभीर घायल। वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल, जल्द लगेगा केज ट्रैप।
- Written By: प्रिया जैस
घायल किसान (सौजन्य-नवभारत)
Leopard Attack in Mahagaon: खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में दो किसान और एक महिला खेत मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मोहदी-सातधरी खेत परिसर में घटी, घायलों में बबन मारोती धाडवे और प्रकाश नामदेव धाडवे (दोनों निवासी मोहदी) के नाम शामिल हैं।
सातघरी परिसर में तेंदुए ने खेतहर मजदूर महिला लीलाबाई चव्हाण पर भी हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई। बताया जाता है कि काली (दी.) वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत तेंदुए का कुछ दिनों से आतंक देखा जा रहा है और इससे पहले भी कई किसानों एवं मजदूरों को तेंदुए के दर्शन होने की जानकारी दी थी। वन विभाग द्वारा खेतों में लगाए गए कैमरों में भी तेंदुआ कैद हुआ था।
घायल पांच लोगों की पुष्टि
तेंदुए के हमले में तीन नहीं बल्कि पांच किसान और खेतहर मजदूर घायल हुए हैं। यह कहना है किसान नेता मनीष जाधव का। उनके मुताबिक तेंदूए के हमले में घायल व्यक्तियों में मोहदी निवासी बबन मारोती धाडवे, प्रकाश नामदेव धाडवे, मोहदी, विद्याबाई धाडवे, सातघरी निवासी अंकुश जाधव व लीलाबाई नरसिंग चव्हाण का समावेश है। इनमें से तीन घायलों का उपचार सवना ग्रामीण अस्पताल में शुरू है।
सम्बंधित ख़बरें
निर्गुंडा नदी को वर्धा-पेनगंगा लिंक परियोजना में शामिल करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
स्कूल के भीतर सोती मिलीं प्रधानाध्यापिका, नेर के खंडाला स्कूल में विवाद, अभिभावकों ने स्कूल में लगाया ताला
Yavatmal News: यवतमाल रेलवे स्टेशन से लाखों का राजस्व, फिर भी विकास ठप; यात्रियों ने उठाए सवाल
उच्च शिक्षा और छात्रवृत्ति के लिए जरूरी जाति वैधता प्रमाणपत्र, यवतमाल में बढ़ा आवेदन का दबाव
किसान नेता मनीष जाधव ने तेंदूए का बंदोबस्त की मांग बार-बार की थी, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 26 नवंबर की शाम जब किसान खेत में काम कर रहे थे, तभी दबा-धोकर बैठा तेंदुआ झपट पड़ा और तीन लोगों को घायल कर दिया। सौभाग्य से सभी की जान बच गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
यह भी पढ़ें – 1 साल तक नहीं होगी किसानों से ऋण वसूली, फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 347 तहसीलों के किसानों को राहत
बबन मारोती धाडवे (45) और प्रकाश नामदेव धाडवे (55) को तेंदूर ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं खेतहर मजदू महिला लीलाबाई नरसिंग चव्हाण भी घायल हुई। सभी घायलों को इलाज हेत यवतमाल रेफर किया गया है, यह जानकार वनपरिक्षेत्राधिकारी सम्राट मेश्राम ने दी।
तेंदुए के शावक द्वारा हमला करने की संभावना
मोहदी और सालधरी के किसानी व महिला सखेतहर मजदूर पर तेंदूए के शावक द्वारा हमला किए जाने की संभावना है। वनपरिक्षेत्राधिकारी के अनुसार मां से बिछड़ने के कारण घबराए तेंदुए के शावक ने हमला हो सकता है। घटनास्थल पर तेंदूए के पैरों के निशान (पग मार्क) पाए गए है, लेकिन ये ताजे नहीं बल्कि पुराने हैं। हमला करने वाले तेंदुए के शावक को पकड़ने के लिए जल्द ही पिंजरा (केज ट्रैप) लगाया जाएगा। इसके लिए मुख्य वनसंरक्षक (सीसीएफ) की अनुमति लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– सम्राट मेश्राम, वनपरिक्षेत्र अधिकारी, काली (दौ.)
