-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Jhari Jamani Loha Cement Gst Chori Manmani Exposed
लोहे-सीमेंट का ‘काला कारोबार’! GST चोरी के आरोपों से हिल गया झरी-जामणी का बाजार, विभाग पर उठे सवाल
- Written By: प्रिया जैस
Iron-Cement Business: झरी-जामणी में लोहे और सीमेंट व्यापारियों द्वारा मनमानी कीमत वसूली और GST चोरी के आरोप। ग्राहक और सरकार दोनों को भारी नुकसान, जांच की मांग तेज।

लोहा-सीमेंट घोटाला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra News: झरी जामणी तहसील के बडे गांवों में लोहे और सीमेंट के व्यापारियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर ये व्यापारी ग्राहकों से मनमाने दाम वसूलकर ‘आम के आम और गुठलियों के दाम’ वसूल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कथित तौर पर जीएसटी चोरी कर सरकार को लाखों का नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने जीएसटी विभाग से आकस्मिक निरीक्षण की मांग करते हुए इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। जीएसटी लागू होने के पीछे सरकार की मंशा थी कि वस्तु एवं सेवा कर की एकीकृत प्रणाली से व्यापारियों द्वारा टैक्स चोरी रुक जाएगी और सरकार को नियमित राजस्व प्राप्त होगा। ग्राहकों को भी ठगी से राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन इसके विपरीत जीएसटी चोरी का धंधा फल फूल रहा है।
बिल में हेरफेर
कई व्यापारी तो लोहा और सीमेंट का बिल भी ग्राहक को नहीं देते। सूत्रों के अनुसार कई विक्रेता लोहे-सीमेंट की असली कीमत दिखाने के बजाय बिल में हेरफेर कर कम टैक्स दिखाते हैं, जबकि ग्राहकों से पूरी रकम वसूली जाती है। इससे न केवल ग्राहकों की जेब कट रही है, बल्कि सरकार को भी भारी नुकसान हो रहा है। लेकिन व्यापारियों ने मानो पुरानी आदत नहीं छोड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: मृत समझे गए बेटे की एक साल बाद घर वापसी, नंददीप फाउंडेशन ने कराया 769वां पुनर्वास
Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Yavatmal News: वणी नगर परिषद की बैठक एक घंटे तक नहीं हुई शुरू, पार्षदों ने जताया विरोध
Composition Scheme: बिना GST नंबर वाले छोटे व्यापारी भी अब करेंगे ऑनलाइन बिक्री, जानें क्या हैं नियम?
यह भी पढ़ें – शिवसेना के गुंडों को बर्दाश्त…BJP पदाधिकारी के घर पर पथराव, वाहनों की तोड़फोड़, यवतमाल में बवाल!
GST विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
टैक्स चोरी की प्रवृत्ति छोड़ने के बजाय यह व्यापारी नए-नए तरीके निकालकर सरकार को चूना लगा रहे हैं। बडे ग्रामवासियों का कहना है कि यदि जीएसटी विभाग ने समय-समय पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो यह गोरखधंधा यूं ही चलता रहेगा। अब सबकी नजर जीएसटी विभाग पर है कि क्या वह इस टैक्स चोरी के खेल पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाएगा।
- नवभारत लाइव के लिए यवतमाल से रफीक कनोजे की रिपोर्ट
Jhari jamani loha cement gst chori manmani exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस
Jul 28, 2026 | 04:31 PMकोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
Jul 28, 2026 | 04:27 PMइस्तीफे के बाद पहली बार ओडिसा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
Jul 28, 2026 | 04:26 PM101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन
Jul 28, 2026 | 04:25 PMउद्धव गुट ने पेपर लीक कानून में की फांसी के सजा के प्रवधान की मांग, आनंद दुबे ने सरकार को घेरा
Jul 28, 2026 | 04:25 PMजो चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए वो…अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, संस्थाओं को बर्बाद करने का लगाया आरोप
Jul 28, 2026 | 04:22 PMPM मोदी का वीडियो फेसबुक से क्यों हुआ गायब? Meta ने मांगी माफी, जानिए कब हटता है Facebook और YouTube वीडियो
Jul 28, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














