Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yavatmal News: ठेका कर्मियों को 6 माह से वेतन नहीं, कर्ज का ले रहे सहारा, आंदोलन की दी चेतावनी

Yavatmal Latest News: 6 महीने से ठेका कर्मियों का वेतन अटका, नियमित कर्मचारियों को भी 2 महीने से पगार नहीं। आर्थिक संकट गहराया, आंदोलन की चेतावनी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 21, 2025 | 02:03 PM

कर्मचारी का आंदोलन (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal News: झरी जामणी तहसील के आश्रमशालाओं में कार्यरत ठेका कर्मचारी पिछले छह महीनों से वेतन के इंतजार में हैं। बिल तैयार होकर प्रोजेक्ट अधिकारी के पास भेजे जा चुके हैं, लेकिन हस्ताक्षर न होने से वेतन वितरण ठप पड़ा है। स्थिति इतनी दयनीय है कि कई कर्मचारियों के घरों में भुखमरी जैसी हालत बन गई है।

यही नहीं, आश्रमशालाओं के नियमित कर्मचारियों का भी दो महीने से वेतन अटका हुआ है। समय पर पगार न मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। घरभाड़ा, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों का खर्च, सब कुछ संभालना मुश्किल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंत्राटी कर्मचारियों के वेतन बिल समय पर तैयार करके प्रोजेक्ट अधिकारी के कार्यालय में भेजे गए थे, किंतु हस्ताक्षर न होने से संपूर्ण प्रक्रिया अटक गई।

आंदोलन की दी चेतावनी

दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर भी कर्मचारियों के घरों में अंधेरा छाया रहा। कई बार मांग उठाने के बावजूद उन्हें अब तक वेतन नहीं मिल पाया है। नाराज़ कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत वेतन जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर ग्राहकों को बताए गए 6 अहम अधिकार, बिल लें, वजन जांचें और शिकायत करें

Narayan Rane का रिटायरमेंट पर यू-टर्न, बोले -‘मैंने संन्यास की बात नहीं की’

ठाकरे गुट पर सियासी वार, मनपा चुनाव से पहले गरमाया माहौल; विकास के नाम पर विपक्ष के पास कुछ नहीं: गि

Pune के पूर्व सांसद सुरेश कलमाड़ी का निधन, 82 वर्ष की उम्र में पुणे में ली अंतिम सांस

परिवार पर छाया आर्थिक संकट

तालुका के शिबला, अंतरगाव, जांब, मोवडा, माथार्जुन, झरी, कारेगाव, बोथ, किन्ही सहित कई गावों की आश्रमशालाओं में काम करने वाले दिहाड़ी कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। उनका कहना है की “परिवार का पेट कैसे पालें? बच्चों की फीस, रोजमर्रा का खर्च, इलाज सब के लिए पैसे कहां से लाएं?”

यह भी पढ़ें – प्रारूप वोटर लिस्ट की क्वॉलिटी खराब, हाथों में आते हैं पन्ने, बुक की खराब बाइंडिंग पर उठे सवाल

कर्ज का सहारा, साहूकारों के चक्कर

वेतन न मिलने से कई कर्मचारी कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं। निजी साहूकारों और बैंकों के चक्कर काटते-काटते वे थक चुके हैं, लेकिन घर चलाने के लिए उनके पास यही एक विकल्प बचा है।

कर्मचारियों का स्पष्ट आरोप है कि शासन की योजनाओं पर काम करने वालों की ही हालत ऐसी है, तो आम नागरिकों की समस्या कौन सुनेगा? उन्होंने शासन से तत्काल वेतन जारी करने की मांग की है।

Contract workers not paid 6 months resorting to loans warned agitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2025 | 02:03 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.