Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फेक नैरेटिव को परास्त करने कांग्रेस की तैयारी, माणिकराव ठाकरे और शिवाजीराव मोघे को बड़ी जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने एक कदम आगे चलने की तैयारी शुरू की है। भाजपा के कथित फेक नैरेटिव पर अब कांग्रेस ने ध्यान लगाया है। यवतमाल जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे और शिवाजीराव मोघे को भाजपा की फेक नैरेटिव नागरिकों के सामने रखकर सत्य बाहर लाने की जिम्मेदारी वरिष्ठों ने सौंपी है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 22, 2024 | 02:07 AM

माणिकराव ठाकरे

Follow Us
Follow Us:

यवतमाल. विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने एक कदम आगे चलने की तैयारी शुरू की है। भाजपा के कथित फेक नैरेटिव पर अब कांग्रेस ने ध्यान लगाया है। यवतमाल जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे को भाजपा की फेक नैरेटिव नागरिकों के सामने रखकर सत्य बाहर लाने की जिम्मेदारी वरिष्ठों ने सौंपी है।

सत्ताधारी पार्टी का आईटी सेल विपक्षी नेताओं की फोटो और वीडियो एडिट कर फर्जी खबरें फैला रहा है। सत्ताधारी दल की ओर से फर्जी नैरेटिव फैलाकर राज्य की जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। राज्य की जनता को सच्चाई बताने और सत्तारूढ़ दल के झूठे प्रचार पर रोक लगाने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे भाजपा के फर्जी आख्यान को परास्त करने की जिम्मेदारी कांग्रेस के राज्य प्रभारी रमेश चेन्नीथला के निर्देश के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 15 नेता एवं प्रवक्ता टीम के पास जिम्मेदारी सौपी हैं। इस टीम में यवतमाल जिले के कांग्रेस वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे को भी शामिल किया गया है। नागरिकों के सामने विभिन्न माध्यमों से संवाद कर कांग्रेस दल की भूमिका नागरिकों के सामने रखी जायेगी ऐसी जानकारी मिली हैं।

जिले के 2 बड़े नेताओं पर दायित्व

विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम, बैठकों का नियोजन किया जाता है। इस बैठक में जिले के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रहती हैं। राज्यस्तरीय बैठक में कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे व राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवाजीराव मोघे की उपस्थिति रहती है। माणिकराव ठाकरे पर तेलंगाना राज्य का प्रभार दिया था। तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत हासिल की। ठाकरे के काम पर कांग्रेस के हाईकमान ने विश्वास रखकर अब गोवा राज्य का प्रभार सौंपा है। साथ ही बीजेपी का फेक नैरेटिव को रोकने के लिए बनाए गए टीम में भी शामिल किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘टाइगर अभी जिंदा है’: आढलराव पाटिल का शिरूर सांसद पर तीखा हमला, 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत

NEET UG 2026 पेपर लीक की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों को किया सतर्क

CBSE ने जारी किया फेक अलर्ट, 2026 बोर्ड कॉपी री-इवैल्यूएशन रद्द होने की खबर निकली झूठी

‘मार्च 2026 से 500 का नोट बंद?’, वायरल दावे पर PIB का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

कांग्रेस पार्टी की भूमिका नागरिकों के सामने रखेंगे

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने कहा, “बीजेपी के झूठे प्रचार एवं नीति को  नागरिकों के सामने रखने के लिए वरिष्ठ नेता के रूप में दल ने जिम्मेदारी सौंपी हैं।  कांग्रेस की भूमिका को मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखने का प्रयास  करूंगा।”

Congress is preparing to defeat the fake narrative

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2024 | 02:07 AM

Topics:  

  • Fake Narrative
  • Shivajirao Moghe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.