Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंदोलन का मंडप उखाड़ते ही पुलिस से झड़प, यवतमाल में 1 पुलिसकर्मी घायल, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Yavatmal Latest News: यवतमाल में आंदोलन कर रहे आंदोलनकारी और पुलिस टीम के बीच जमकर झड़प हो गई। इस झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल हो गए और 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 02, 2025 | 12:47 PM

यवतमाल में झड़प (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal News: उपविभागीय अधिकारी के आदेशमार शहर के सारी पेट्रोल पंप के सामने स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अश्वारूढ़ पुतला कृति समिति का अनशन मंडप हटाने गई पुलिस टीम और आंदोलनकारियों के बीच झड़प हो गई। मंडप हटाने का विरोध करते हुए आंदोलनकारियों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

इस घटना में आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रमेश चव्हाण (60), राहुल मोहितवार (34), गुलाबराव सूर्यवंशी (47), प्रवीण देशपांडे (42), गजानन देशमुख (47), गोपाल झाडे (42), अभय पवार (54) और नाबालिग का समावेश है। उमरखेड उपविभागीय दंडाधिकारी के आदेशानुसार 31 अक्टूबर को पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल व सार्वजनिक बांधकाम विभाग के कर्मचारी अनशन स्थल पर पहुंचे थे।

पुलिस को अपमानजनक भाषा में गालियां दीं

मंडप हटाने के दौरान आंदोलनकारियों ने विरोध जताया और पुलिस को अपमानजनक भाषा में गालियां दीं तथा उन पर चढ़ आए। जब पुलिस ने उन्हें काबू में करने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान एक नाबालिग आरोपी ने हवलदार गजानन पोले के नाक पर मुक्का मारा, जिससे वे घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से थोड़ी देर के लिए हलचल मच गई थी। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक गणेश मुंडे कर रहे हैं, जबकि मार्गदर्शन थानेदार शंकर पांचाल का है।

अफसरों के तबादले की मांग को लेकर सौंपा निवेदन

शिवसेना (शिंदे गुट) उमरखेड की ओर से इस हुकूमशाही और अन्यायपूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई है। संगठन ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को सुरक्षित और स्पष्ट रूप से दिखाई देने की स्थिति में लाए, साथ ही संबंधित पेट्रोल पंप को हटाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करे।

यह भी पढ़ें – मनपा चुनाव: उम्मीदवारों का खर्च पहुंचेगा 200 करोड़! लगेगी लगाम, बढ़ी सीमा से संतुलन का रास्ता खुला

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से भेजे गए निवेदन में कहा गया है कि शिवप्रेमियों और आम नागरिकों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रशासनिक अधिकारियों का तत्काल तबादला कर उचित कार्रवाई की जाए। अन्यथा, तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा ऐसी चेतावनी शिवसेना (शिंदे गुट) के शहराध्यक्ष एड. संजीव कुमार जाधव, पूर्व शहर प्रमुख अतुल मैड, एड. अजय पाईकराव, दामोदर इंगोले, सपना चौधरी सहित शिवसैनिकों ने दी है।

हम पर अन्यायपूर्ण कार्रवाई की

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के समीप सौदीकरण में बाधा डालने वाले पेट्रोल पंप चालक के अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही थी। मगर विरोधी मानसिकता रखने वाली सरकार ने पुलिस के माध्यम से उपोषण मंडप जब्त करवाकर आंदोलनकारियों पर अन्यायपूर्ण कार्रवाई की।

  • सरोज देशमुख, महाराष्ट्र प्रदेश सहसचिव, जिजाऊ ब्रिगेड

Clashes erupt with police protest tents demolished one injured case against 8

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 12:47 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुरंदर एयरपोर्ट के लिए 5000 करोड़ की जरूरत, जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने रखी नई मांगें

2

नितिन गडकरी ने ‘नागपुर स्किल सेंटर’ का किया लोकार्पण, AID-NMC और टाटा स्ट्राइव के बीच MoU

3

लकड़ी नहीं, अब गैस से बेकिंग! पुणे की बेकरियों में हरित ईंधन की शुरुआत

4

नागपुर में सोख्ता भवन के मॉल का खुला मार्ग, कंपनी ने मनपा को दिया प्रेजेंटेशन, जानें पूरी डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.