इंसानियत शर्मसार! गाय पर फेंका गया खौलता हुआ एसिड, बचाने वालों की आंखें हुई नम, आरोपी की तलाश तेज

Acid Attack on Stray Cow: मारेगांव में अज्ञात व्यक्ति ने गाय पर एसिड फेंका। गंभीर घायल अवस्था में मिली गाय का किसान शंकर लालसरे और डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद उपचार कर जीवन बचाया।
Acid Attack on Stray Cow: मारेगांव में अज्ञात व्यक्ति ने गाय पर एसिड फेंका। गंभीर घायल अवस्था में मिली गाय का किसान शंकर लालसरे और डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद उपचार कर जीवन बचाया।
गाय पर अज्ञात ने फेंका एसिड (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Cow Acid Attack Maharashtra: मारेगांव (सं) गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है। हिन्दू धर्म में गाय को ऊंचा स्थान दिया गया है। घर-घर में गौ माता की पूजा अर्चना की जाती है। इस बीच एक गाय तालुका के सराटी-खैरगांव, बोटोनी परिसर के जंगलों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में घूमती नजर आयी। जिसका पता चलते ही स्थानीय डाक्टरों की टीम के जरिए गाय का उपचार किया गया।

जिससे गाय की जान बच गयी और फिलहाल हालत में सुधार हो रहा है। तहसील के बोटोनि ग्राम के किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लालसरे को गंभीर रूप से घायल गाय को जंगलों में घूमती दिखाई दी। किसी अज्ञात ने जानबुझकर गाय पर एसीड फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। यह दिल दहलाने वाला दृश्य देखकर शंकर लालसरे ने गाय के उपचार के लिए प्रयास किए।

जली अवस्था में दर-दर भटकती रही गाय

पशु चिकित्सकों की टीम को बोटनी बुलाकर सराटी, खैरगांव मार्ग के जंगल से घायल गाय को पकड़ कर उसका उपचार कराया गया है। कहा जा रहा है कि यह गाय घायल अवस्था में इस खेत से उस खेत एवं जंगलों में दर दर भटक रही थी। जिसका कोई वाली ना रहने से वो जिंदगी एवं मौत के बीच जूझ रही थी। शंकर लालसरे फिलहाल इस गाय की परवरिश अपने खेत के गोठे में कर रहे हैं।

अभी उस गाय के स्वस्थ में काफी सुधार हुआ है उसकी जान बचान गई है। पशु विशेषज्ञों ने एसिड जैसे ज्वलनशील पदार्थ गाय पर फेंके जाने से उसकी यह हालत हुई है। ऐसा अनुमान जताया है। तो शंकर लालसरे ने जिस संवेदनशीलता से गाय की देखभाल की इस के लिए उनकी सराहना हो रही है।

घ्रणित काम करने वाने निर्दयी व्यक्ति की तलाश

कई लीटर लिक्विड से गाय के शरीर पर पसरी हुई इल्लियों को धोकर जख्म की मरहम पट्टी की गई। शंकर लालसरे ने बताया है कि इस बेजुबान पशु की घायल अवस्था देख कर मेरे आंख से आंसू झलक आए। इंसान ने जीवन में इंसान बनकर ही जीना चाहिए। इतनी बेरहमी से इस गौ माता पर एसिड डालने वाले की तलाश की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com