इस बार के लालबागचा राजा को बहुत ही भव्य और सुंदर तरीके से सजाया गया है। बप्पा का स्वरूप मनमोहक और अलौकिक है। उनके हाथ में चक्र, सिर पर भव्य मुकुट और बैंगनी रंग की धोती में बप्पा की प्रतिमा बहुत आकर्षक लग रही है। बता दें कि मुंबई के लालबागचा राजा सिर्फ एक प्रतिमा नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और परंपरा का प्रतीक है।