Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चूहे की मदद से कचरे के ढेर में पुलिस ने ढूंढा लाखों के गहने से भरी थैली

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jun 16, 2022 | 07:05 AM
Follow Us
Follow Us:

मुंबई: मुंबई के दिंडोशी (Dindoshi) इलाके में एक विचित्र मामला सामने आया है, जहां सोने के गहने से भरी थैली को ढूंढने में एक चूहे (Mouse) ने पुलिस (Police) की मदद करते हुए उन्हें रास्ता दिखाया और पुलिस ने उस थैली को ढूंढ कर उसकी मालकिन को सौंप दिया। बता दें कि कचरे के ढेर से मिले 10 तोला सोना की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। 

गौरतलब है कि दिंडोशी पुलिस स्टेशन की हद में रहने वाली सुंदरी प्लानिबेल (44) बेटी की शादी के कर्ज को चुकता करने के लिए वह घर में रखे 10 तोले सोने के गहने बैंक में गिरवी रखने जा रही थी। रास्ते मे जाते समय सुंदरी को एक भिखारी महिला और उसका बच्चा दिखाई दिया, सुंदरी ने अपने पास थैली में रखे हुए कुछ वड़ापाव उस बच्चे को देकर चली गई, लेकिन जब सुंदरी बैंक पहुची तब उसे पता चला कि वह जिस वडा पाव की थैली को बच्चे को दी थी, उसी में सोने के गहने भी रखी थी। सुंदरी तुरंत बैंक से निकलकर उस स्पॉट पर गई जहां वह भिखारी को वडा पाव की दी थी, लेकिन जब वह लौटकर आई तो वहां नहीं मिली, सुंदरी ने तुरंत इसकी सूचना दिंडोशी पुलिस को दी। 

सीसीटीवी से पुलिस को मिली मदद

सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने भिखारी को ढूंढ निकाला, लेकिन थैली उसके पास भी नहीं थी। पूछने पर भिखारी ने पुलिस को बताया कि वडा पाव सूखा होने के कारण वह उसे कचरे के ढेर में थैली के साथ फेंक दिया था। दिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जीवन खरात ने बताया कि पुलिस को तो पहले सफलता नहीं मिली, लेकिन सीसीटीवी में दिखा की जिस कचरे की थैली की तलाश पुलिस कर रही है वह एक चूहे के कब्जे में है। दरअसल एक चूहा उस थैली में घुसकर उसमें रखे वडा पाव को खा रहा था और इधर-उधर घूम रहा था। पुलिस ने उस चूहे का पीछा किया, तब तक चूहा उस थैली को लेकर पास की गटर में घुस गया, पुलिस  ने थैली को गटर के अंदर घुसकर निकाला जिसमे सोने के गहने पड़े मिले।

सम्बंधित ख़बरें

बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल

Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत

महाराष्ट्र में भड़की दिल्ली आंदोलन की चिंगारी, 23 को बहुजन वंचित अघाड़ी ने किया बंद का आह्वान

पूरी तरह मैदान में उतरे उद्धव ठाकरे, जंतर-मंतर पहुंचकर करेंगे आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन

With the help of a mouse the police found a bag full of ornaments worth lakhs in the garbage heap

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2022 | 07:05 AM

Topics:  

  • Mouse
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.