एकनाथ शिंदे को देना पड़ेगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा? जानें क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ बीजेपी ने जीत हासिल की थी। इसी के चलते संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री भी बीजेपी से ही किसी को बनाया जाएगा। यही वजह बताई जा रही है कि एकनाथ शिंदे महायुति से नाराज चल रहे हैं।
एकनाथ शिंदे को देना पड़ेगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा? जानें क्या है पूरा मामला
एकनाथ शिंदे को देना पड़ेगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा? (फोटो-ANI)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। राज्य में नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस शपथ लेंगे, ऐसी चर्चा की जा रही है। इसी के चलते एकनाथ शिंदे महायुति से काफी नाराज चल रहे हैं। हाल ही में शिंदे ने सभी सभाएं भी रद्द कर दी हैं। अब एकनाथ शिंदे को आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है, ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

आज विधानसभा के कार्यकाल का आखिरी दिन है। यही वजह है कि आज शाम तक मुख्यमंत्री शिंदे राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपने पद और कैबिनेट से इस्तीफा देंगे। साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री भी अपने पद से इस्तीफा देंगे।

नई विधानसभा का गठन होने से पहले पुरानी सरकार को इस्तीफा देना होगा, ऐसा विधानसभा का प्रावधान है। संविधान विशेषज्ञ डॉ. अनंत कालसे ने बताया है कि यदि चुनाव का परिणाम सत्ताधारी सरकार के खिलाफ आता है, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री को तुरंत राजभवन जाकर अपने मुख्यमंत्री पद और मंत्रीमंडल से इस्तीफा देना पड़ता है। लेकिन इस बार सत्ता में बरकरार महागठबंधन ही नई सरकार बनाना चाहता है। इसीलिए कहा जा रहा है कि इस्तीफा देने की प्रक्रिया को एक दिन आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

महाराष्ट्र में उलट परिस्थिति

हालांकि, महाराष्ट्र में इस संबंध में परिस्थिति अलग है। चुनावी नतीजे सत्ताधारी सरकार की ओर से आने की वजह से इस्तीफा देने की प्रक्रिया में समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 2 डिसेंबर को होगा। नए मुख्यमंत्री के शपथविधि तक एकनाथ शिंदे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल सकते हैं।

शिंदे गुट की मांग, एकनाथ शिंदे को ही बनाए मुख्यमंत्री

एकनाथ शिंदे को ही दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालना चाहिए, ऐसी मांग शिंदे गुट द्वारा की जा रही है। इस दौरान सांसद नरेश म्हस्के ने कहा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने बिहार पैटर्न लागू करना चाहिए। इस बारे में आमदार संजय शिरसाट ने दावे के साथ कहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जल्द ही फैसला हो जाएगा और एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। शिवसेना प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने कहा है कि मराठा आरक्षण का मुद्दा केवल एकनाथ शिंदे ही सुलझा सकते हैं, इसीलिए उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

राज्य में महायुति को 239 सीटों के साथ रिकॉर्ड ब्रेकिंग ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। लेकिन अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर कौन बैठेगा, इस बात का फैसला होना बाकी है। हाल ही में अजीत पवार की ओर से देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री के रूप में सहमति दिखाई गई है। लेकिन एकनाथ शिंदे ने दोबारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है। अब देखना यह होगा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे नसीब होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com