बाबा सिद्दीकी की हत्या का ‘दाउद कनेक्शन’…इस वजह से अनमोल बिश्नोई ने करवाया मर्डर, शूटर ने किया बड़ा खुलासा!
गौतम का कबूलनामा 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में दायर चार्जशीट का हिस्सा है। बाबा सिद्दीकी (66) की मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि शूटर ने कबूल किया है कि सिद्दीकी की हत्या की साजिश क्यों रची गई थी। उसने पुलिस को गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का नाम भी बताया है। पुलिस ने इस मामले में 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर ‘दाऊद इब्राहिम से संबंधों और 1993 के मुंबई धमाकों में संलिप्तता’ को लेकर हमले का आदेश दिया था। सिद्दीकी पर हमला करने के आरोपी मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने पुलिस के सामने अपने कबूलनामे में यह बात कही है।
कुबूलनामा चार्जशीट का हिस्सा
गौतम का कबूलनामा 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में दायर चार्जशीट का हिस्सा है। सिद्दीकी (66) की मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौतम ने यह भी दावा किया कि उसे बाबा सिद्दीकी या जीशान सिद्दीकी को मारने के लिए कहा गया था और बदले में 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ी काईवाई, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा गार्ड श्याम सोनवणे को किया बर्खास्त
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव, एनसीपी ने जीशान सिद्दीकी को बनाया उम्मीदवार, नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘पहली’ जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी आकाशदीप सिंह को दी बड़ी राहत!
उसने पुलिस को बताया है कि वह पुणे में कबाड़ इकट्ठा करता था और सह-आरोपी हरीश कुमार कश्यप को सामान बेचता था। उसने पुलिस को बताया कि कबाड़ की दुकान चलाने वाले कश्यप ने उसके रहने का इंतजाम किया था और इसी दौरान उसकी जान-पहचान प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर से हुई।
बयान में क्या बोला शूटर
गौतम ने इकबालिया बयान में कहा, ‘एक दिन शुभम लोनकर ने शूटर से कहा कि वह और उसका भाई बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं।’ जून 2024 में शुभम लोनकर (शुब्बू) ने मुझसे और धर्मराज कश्यप (सह-शूटर) से कहा कि अगर हम उसके निर्देश पर काम करेंगे तो हमें 10 से 15 लाख रुपये दिए जा सकते हैं। जब मैंने काम के बारे में पूछा तो शुभम ने बताया कि हमें बाबा सिद्दीकी या उसके बेटे जीशान सिद्दीकी को मारना है। लेकिन उसने कोई और जानकारी नहीं दी।
फ्लैट देने का किया था वादा
मुंबई पुलिस ने सिद्दीकी हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्जशीट में कहा गया है कि अनमोल के नेतृत्व वाले क्राइम सिंडिकेट ने सिद्दीकी की हत्या की। आरोपी ने पुलिस को अनमोल के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्जशीट में बातचीत का एक अंश भी है, ‘राम राम भाईलोग, लॉरेंस भाई ने भी तुम सभी को राम राम कहने को कहा है। क्या चल रहा है? अपने को एक काम करना है, हिम्मत रखो। हमें बांद्रा में घर के पास रेकी करनी है, उसी इलाके में एक घर किराए पर लेना है। हमारा काम हो जाने के बाद, सभी को एक फोर व्हीलर कार और एक फ्लैट मिलेगा…उससे पहले मैं 5 लाख रुपए एडवांस दूंगा। हमें अपने भाई का बदला लेना है। हमें धर्म के लिए जीना है…’
क्राइम से संबंधित अन्य सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने दावा किया है कि शुभम लोनकर और अनमोल के बीच स्पीकर पर यह बातचीत हुई थी और उस समय तीन अन्य आरोपी भी मौजूद थे। आरोप पत्र में कहा गया है कि अनमोल ने अपने सहयोगी अनुज थापन की मौत का बदला लेने के लिए इस हत्या की योजना बनाई थी।
