वाशिम MIDC को मिली बड़ी सौगात, औद्योगिक विकास को बढ़ावा, MIDC के लिए 48.67 करोड़ की निधि मंजूर

Washim MIDC Funding: वाशिम MIDC के विकास के लिए 48.67 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सड़क, पानी, बिजली और MSME पार्क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।
washim midc 48 67 crore fund development
वाशिम औद्योगिक विकास (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Washim MIDC Development: वाशिम ज़िले में औद्योगिक विकास को तेज़ करने के लिए, यहां के एमआईडीसी के बुनियादी सुविधाओं के लिए कुल 48 करोड़ 67 लाख रुपये मंज़ूर किया गया है। यह निधि वाशिम जिले के पालकमंत्री तथा कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की कोशिशों से मिला है, जिससे अब यहां के एमआईडीसी में सड़क, पानी की सप्लाई, बिजली और उद्योगों के लिए ज़रूरी बुनियादी सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

पालक मंत्री और कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की पहल पर मुंबई में उद्योग मंत्री उदय सामंत के कक्ष में एमआईडीसी से जुड़े अलग-अलग प्रलंबित मामलों को सुलझाने के लिए एक ज़रूरी बैठक रखी गई। वाशिम एमआईडीसी में सड़क विकास के लिए 18 करोड़ रुपये, जबकि पानी की सप्लाई सुविधाओं के लिए 16 करोड़ रुपये मंज़ूर किए गए हैं। पालकमंत्री दत्तात्रय भरणे ने महावितरण के कामों के लिए 3 करोड़ 82 लाख रुपये का निधि देने पर भी सहमति जताई है।

washim midc 48 67 crore fund development
सीएम मोहन यादव ने की 'श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026' की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बनेगा एमएसएमई क्षेत्र

इसके अलावा, एमएसएमई पार्क के विकास के लिए 10 करोड़ 85 लाख रुपये का निधि मंज़ूर किया गया है। इस निधि से एमएसएमई क्षेत्र के उद्योजकों के लिए आवश्यक बुनयादी सुविधा निर्माण होगी। वाशिम में नए उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने के लिए मदद मिलनेवाली है। वाशिम में लॉजिस्टिक पार्क बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। दत्तात्रय भरणे ने उद्योग मंत्री उदय सामंत को धन्यवाद दिया।

विकास कामों में आएगी तेजी

यह निधि वाशिम एमआईडीसी के विकास को तेज़ करने और स्थानीय स्तरों पर उद्योग, रोज़गार और निवेश के नए अवसर निर्माण होने के लिए मदद होगी। इस अवसर पर सांसद संजय देशमुख, विधायक भावना गवली, विधायक वसंत खंडेलवाल, विधायक श्याम खोड़े, विधायक अमित झनक, जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर, एमआईडीसी के सहमुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत कुंभार, एमआईडीसी के प्रादेशिक अधिकारी, औद्योगिक विकास संगठन के अध्यक्ष अंगद राऊत और सचिव अतुल भोतकर समेत संबंधित अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com