जय ज्योति जय क्रांति के नारों से गूंजा वाशिम, मोटरसाइकिल सद्भावना रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए
वाशिम में महात्मा फुले की जयंती पर मोटरसाइकिल रैली, जय ज्योति जय क्रांति के नारों से गूंजा शहर।
Washim News: सामाजिक क्रांति के प्रणेता, क्रांतिकारी महात्मा जोतिराव फुले की 199वीं जयंती और उनकी 200वीं वर्षगांठ के निमित्त 11 अप्रैल को शहर में एक भव्य मोटरसाइकिल सद्भावना रैली निकाली गई.
इस रैली में जय ज्योति, जय क्रांति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा. क्रांतिकारी महात्मा जोतिराव फुले जयंती उत्सव समिति की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. सुबह से ही महात्मा जोतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले स्मारकों पर माल्यार्पण और अभिवादन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.
सुबह 9 बजे तय समय पर फूलों से सजे रथ में फुले दंपत्ति के रूप में कई जोड़े बैठे थे. इस रथ के आगे नगर अध्यक्ष अनिल केंदले, डॉ. रवि जाधव, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण इंगोले और अन्य मान्यवरों ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया. रैली की शुरुआत महिलाओं की मोटरसाइकिल से हुई.
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर, 50 स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा गुणवत्ता प्रमाणन
ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
धार्मिक व सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प, वाशिम में महाकाली संस्थान की बैठक संपन्न
वाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
यह रैली देवपेठ, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, पाटनी चौक, बाबासाहब आंबेडकर चौक से होते हुए फुले स्मारक इलाके में समाप्त हुई. रैली में जय ज्योति, जय क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले की जय जैसे नारों ने पूरे शहर को हिला दिया.
फुले दंपत्ति की वेशभूषा रही आकर्षण रैली में फूलों से सजे रथ में शिक्षक प्रशांत मोहले और सविता मोहले ने फुले दंपत्ति की वेशभूषा धारण की थी. साथ ही अनेक छोटे लड़के और लड़कियों ने महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले का वेश धारण कर आकर्षण बढ़ाया.
