वाशिम में मोबाइल शॉप से 7.34 लाख की चोरी, 72 घंटे के अंदर पुलिस का एक्शन, एक गिरफ्तार
Washim Mobile Theft: वाशिम पुलिस ने 72 घंटे में मोबाइल चोरी का मामला सुलझाया। आरोपी से 7.34 लाख के 31 मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, पूछताछ जारी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वाशिम में मोबाइल शॉप से 7.34 लाख की चोरी, 72 घंटे के अंदर पुलिस का एक्शन, एक गिरफ्तार
Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसीड शहर में हुई मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने 72 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी के 7 लाख 34 हजार रुपए के पूरे सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
चोर ने 15 सितंबर की रात सिविल लाइंस इलाके में सागर मोबाइल एंड इलेक्ट्रिकल्स की दुकान का शटर काटकर 31 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान चुरा लिए थे।
जब सुबह मालिक ने दुकान खोली तो उसे चोरी की घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक अनुज तारे के मार्गदर्शन में रिसीड पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
पुलिस ने गुप्त सूचनाओं और तकनीकी मदद के आधार पर आरोपी शाहिल शाह हकीम शाह (18) की पहचान की। जांच में पता चला कि आरोपी शाहिल गजानन नगर रिसीड में रहता है।
आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देने के लिए अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि शाहिल शाह कोल्हापुर, सतारा और पुणे जैसे शहरों में घूम रहा था, जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर पुणे में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद, पुलिस ने चोरी किए गए सभी 31 मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी और इलेक्ट्रिकल सामान बरामद कर लिए, जिनकी कुल कीमत 7 लाख 34 हजार रुपए है।
पुलिस का मानना है कि आरोपी कई अन्य वारदातों में शामिल हो सकता है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इससे पहले की घटनाओं में शामिल उसके साथियों की भी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- ‘शर्म आनी चाहिए अगर मैं आरक्षण मागूं’, सुप्रिया सूले ने क्यों कहा ऐसा? बोलीं- जाति आधारित आरक्षण…
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई महंगे फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी कितने समय से इस घटना को अंजाम दे रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है कि आरोपी मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को किसे बेचने वाला था। -एजेंसी इनपुट के साथ
