विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री गडकरी से की चर्चा, जिले के विकास के लिए मांगी निधि
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वाशिम जिले के विकास से जुड़े मुद्दों पर समाजसेवी नीलेश सोमानी से चर्चा की। इस दौरान निधि की मांग और पालकत्व स्वीकार करने का आग्रह किया गया।
Washim News: वाशिम के समाजसेवी नीलेश सोमानी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर स्थित उनके निवास पर मुलाकात की. इस दौरान वाशिम जिले के विकास से जुड़े विविध मुद्दों पर चर्चा की गई. सोमानी ने उन्हें वाशिम में हुई राज्य स्तरीय पत्र परिषद की जानकारी दी और जिले के समग्र विकास के लिए पर्याप्त निधि की मांग की. साथ ही उन्होंने गडकरी से वाशिम जिले का पालकत्व स्वीकार करने का आग्रह भी किया.
तरुण क्रांति मंच और गुरु मंदिर संस्थान की ओर से गडकरी का शॉल, श्रीफल और मेडल देकर सत्कार किया गया. इस अवसर पर सोमानी ने उन्हें वाशिम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस की किट भी भेंट की. इस मौके पर गडकरी ने समाजसेवी नीलेश सोमानी का सत्कार करते हुए उन्हें बधाई दी.
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध बालरोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश बाहेती, शेखर बंग, डॉ. सुशील देशपांडे, रघु दादा वानखेड़े और प्रज्वल गुलालकारी उपस्थित थे. गडकरी को वाशिम में होने वाले आगामी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया, जिस पर उन्होंने उपस्थित रहने का आश्वासन दिया.
