अमरावती जिप में जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना दिनेश गाडगे की नियुक्ति
अमरावती में जिला परिषद प्रशासन ने जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना की है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी ने दिनेश गाडगे को सहायक जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया है।
Amravati Zilla Parishad: अमरावती जिला परिषद प्रशासन को अधिक पारदर्शी और जनाभिमुख बनाने के उद्देश्य से मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना की है. इस कार्यालय में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में दिनेश राजेंद्र गाडगे की नियुक्ति की गई है.
जिला परिषद जैसे ग्रामीण क्षेत्र के मिनी मंत्रालय में अब तक जनसंपर्क तंत्र का अभाव महसूस किया जा रहा था. यह निर्णय लंबे समय से लंबित था, जिसे सीईओ गांधी ने अल्प अवधि में लागू कर प्रशासनिक दूरदर्शिता का परिचय दिया है. चयन प्रक्रिया में केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि कार्यकुशलता, ईमानदारी, अनुशासन और कार्यालयीन आचरण को प्राथमिकता दी गई.
इससे इस पद पर योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति होने की उम्मीद जताई जा रही है. जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका सरकार की योजनाओं, निर्णयों और उपक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों की प्रतिक्रिया प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण होती है. राज्य में कुछ ही विभागों में ऐसी व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्यरत है.
सम्बंधित ख़बरें
मकान व जनगणना पर बहिष्कार सकल ओबीसी संगठनों की चेतावनी, जनगणना कॉलम में ओबीसी का उल्लेख नहीं
महिला आरक्षण का बिल पहले ही पास हो चुका, आरक्षण के पर्दे के पीछे पुनर्निर्माण का राजनीतिक खेल: एड. ठाकुर
सोयाबीन की दर पहुंची 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक, दूसरे पखवाड़े से फिर से दरों में वृद्धि
विपक्ष नेता और पार्षदों के खिलाफ शिकायत, अकोला मनपा में घटी थी ताला तोड़ने की घटना
इस निर्णय से प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है. विभिन्न स्तरों पर इस पहल का स्वागत किया जा रहा है, साथ ही अन्य शासकीय कार्यालयों में भी ऐसे पद सृजित करने की मांग उठने लगी है.
