तान्हा पोला के दिन पिता-पुत्र के विवाद ने लिया खूनी मोड़, विरुल में बेटे ने ईंट से वार कर पिता को मार डाला

Virul Murder Case: वर्धा के विरुल में तान्हा पोला के दिन पिता-पुत्र के विवाद के बाद बेटे ने ईंट से हमला कर पिता की हत्या कर दी। पुलगांव पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है।
wardha virul son kills father brick pulgaon police
वर्धा पिता की हत्या(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wardha Father Murder Case: हत्या के आरोप में जेल से घर आए आरोपी पिता का अन्य महिला के साथ संबंध के चलते पुत्र के साथ विवाद हुआ। तनाव इतना बढ़ा कि, पुत्र ने पिता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना तान्हा पोला के दिन शुक्रवार 11 को सुबह 11.30 बजे स्थानीय आबाजी वार्ड में सामने आते ही सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम परमेश्वर बबन चौधरी (50), निवासी विरुल (आकाजी) है, जबकि आरोपी बेटे का नाम प्रणय परमेश्वर चौधरी (30) है। पुलगांव पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।

ईंट से किया गंभीर वार

परमेश्वर चौधरी के साथ पत्नी का विवाद होने के कारण वह कुछ वर्षों से बेटे प्रणय व बेटी के साथ समीपस्थ रसुलाबाद में रह रही थीं। तान्हा पोला के अवसर पर प्रणय मांस लेकर विरुल स्थित अपने पिता के घर आया था। उसने घर में मांस पकाने की बात कही। परमेश्वर द्वारा इसका विरोध किए जाने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान परमेश्वर ने प्रणय पर ईंट से वार किया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान प्रणय ने ईंट से परमेश्वर के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

हत्या के मामले में जेल में रह चुका था परमेश्वर

परमेश्वर चौधरी पर पूर्व में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप था। इस मामले में वह करीब तीन वर्ष तक जेल में रहा था। अब उसके ही बेटे द्वारा उसकी निर्मम हत्या किए जाने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले की आगे की जांच पुलगांव पुलिस कर रही है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए नमूने

थानेदार सदाशिव ढाकणे ने घटना की जानकारी पुलिस विभाग की फॉरेंसिक टीम को दी। टीम ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर रक्तमिश्रित मिट्टी, सामान्य मिट्टी सहित अन्य नमूने एकत्र किए।

wardha virul son kills father brick pulgaon police
Mumbai News: गणेशोत्सव पर पश्चिम रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी के बीच चलेगी रेलवे

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही पुलगांव थानेदार सदाशिव ढाकणे, एपीआई नितीन मदनकर पुलिसकर्मी तत्काल विरुल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ आरोपी को भी हिरासत में लिया। हत्या की जानका मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी वंदन कारखेले ने भी घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com