वर्धा के फ्लैट में चल रहा था देह व्यवसाय, पंटर भेजकर पुलिस ने मारा छापा; 37,900 रुपए का माल जब्त

Wardha Police Raid Sex Racket: वर्धा के सालोड परिसर में फ्लैट से चल रहे देह व्यवसाय का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। एक पीड़ित महिला को मुक्त कर संचालक महिला को गिरफ्तार किया गया।
Wardha Crime News Victim Rescued
वर्धा में देह व्यवसाय का भंडाफोड़सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Wardha Crime News Victim Rescued: वर्धा के सालोड (हिरापुर) परिसर स्थित एक फ्लैट में चल रहे देह व्यवसाय के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर एक पीड़ित महिला को मुक्त कराया।

पुलिस ने अड्डा संचालित करने वाली 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 37,900 रुपए का माल बरामद किया गया।

देह व्यवसाय के अड्डे पर पुलिस का छापा, पीड़ित महिला रिहा

वर्धा, सालोड (हिरापुर) परिसर के एक फ्लैट में चल रहे देह व्यवसाय के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अनैतिक मानवी परिवहन प्रतिबंधक कक्ष और स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित महिला को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। वहीं, देह व्यवसाय का संचालन करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पंटर भेजकर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस को फ्लैट में देह व्यवसाय चलाए जाने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने पहले एक पंटर (नकली ग्राहक) को फ्लैट में भेजा। जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान सिंदी मेघे निवासी प्रतिभा समीर कवडे (40) को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पीड़ित महिला को रुपयों का लालच देकर उससे देह व्यवसाय कराती थी।

Wardha Crime News Victim Rescued
बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत, रविवार को भी खुलेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर तक लगातार रहेगा ताला!

फ्लैट में चल रहा था गोरखधंधा

पुलिस के मुताबिक, तक्षक सिटी की विंग इमारत के पहले माले पर स्थित फ्लैट क्रमांक 103 में यह गतिविधि चल रही थी। छापे के दौरान पुलिस ने एक पीड़ित महिला को वहां से मुक्त कराया।

आरोपी महिला के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2,900 रुपए नकद और अन्य सामग्री बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 37,900 रुपए बताई गई है।

Wardha Crime News Victim Rescued
गीतांजलि एक्सप्रेस में 2,100 पक्षियों का मामला, 282 जीवित पक्षियों को मिली अंतरिम राहत

सावंगी मेघे थाने में मामला दर्ज

मामले में सावंगी मेघे पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एलसीबी पीआई विनोद चौधरी, एपीआई अमर लाखे और गजानन दरणे की टीम ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com