बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत, रविवार को भी खुलेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर तक लगातार रहेगा ताला!

Bank Strike September: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित 3 दिवसीय हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को जिले की सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।
United Forum of Bank Unions
तीन दिवसीय हड़ताल प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

United Forum Of Bank Unions: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत देने के लिए रविवार को जिले के बैंकों की सभी शाखाएं खुली रहेंगी। इस दौरान बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा और ग्राहकों के लेन-देन से जुड़े जरूरी कार्य निपटाए जाएंगे।

बैंक प्रबंधन ने लगातार कई दिनों तक बैंक बंद रहने की स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार रविवार को बैंक की शाखाएं सामान्य कार्यदिवस की तरह संचालित होंगी।

शाखाओं में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे और ग्राहकों के बैंकिंग संबंधी कार्य और लेन-देन का काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से पहले ग्राहकों को जरूरी काम निपटाने का अवसर देना है।

28 से 30 सितंबर तक रहेगा ताला

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित रहेगा।

इसके पहले शनिवार को भी बैंक अवकाश होने और रविवार को सामान्य साप्ताहिक अवकाश होने के कारण लगातार कई दिनों तक शाखाओं के बंद रहने की स्थिति बन रही थी। ऐसे में बैंकिंग लेन-देन पर इसका सीधा असर पड़ने और ग्राहकों को परेशानी होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए रविवार को बैंक शाखाएं खोलकर ग्राहकों को राहत देने का निर्णय लिया गया है।

United Forum of Bank Unions
नागपुर: रामटेक में हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई

ATM में कैश की उपलब्धता बनाए रखने की तैयारी

तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद एटीएम और यूपीआई जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

सभी बैंकों के एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध रखने की व्यवस्था की जा रही है। एटीएम में कैश की नियमित आपूर्ति के लिए संबंधित कैश सप्लाई करने वाली कंपनी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com