वर्धा में कैंसर के मामलों में 476% की भारी वृद्धि; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, तंबाकू छोड़ने की अपील
Wardha Cancer News: वर्धा जिले में मुंह के कैंसर के मामलों में अनुमान से 6 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू के बढ़ते सेवन पर चिंता जताते हुए एचपीवी टीकाकरण और नियमित जांच की अपील की
- Written By: रूपम सिंह
ओरल कैंसर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Health Department Wardha News: वर्धा जिले में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में सामने आए स्वास्थ्य आंकड़ों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। खासकर मुंह ओरल कैंसर के कैंसर के मामलों में अनुमानित संख्या की तुलना में लगभग छह गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में कैंसर रोकथाम और जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया है। मुंह, स्तन व गर्भाशय मुख का कैंसर यदि समय रहते पहचाना जाए तो उसका उपचार संभव है और कई मामलों में इसे पूरी तरह रोका भी जा सकता है।
पिछले वर्ष की स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार जिले में कैंसर के मामलों में पिछले पांच वर्षों के अनुमानित आंकड़ों की तुलना में काफी अधिक वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक मुंह के कैंसर के अनुमानित 127 मामलों के मुकाबले 732 मरीज सामने आए हैं, जो लगभग 476 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं स्तन कैंसर के अनुमानित 199 मामलों की तुलना में 446 मरीज पाए गए, जो 124 प्रतिशत वृद्धि है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के थानों में कबाड़ हो रहे जब्त वाहन, नीलामी में देरी से शासन को राजस्व का नुकसान, परिसर बने कबाड़खाना
वर्धा: कपास के भाव 10 हजार के पार, लेकिन किसानों के हाथ खाली; कम दाम में बेचने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ
ई-समृद्धि पोर्टल बंद, वर्धा में नाफेड चना खरीदी ठप; भुगतान और बिक्री दोनों अटकी
वर्धा में पेयजल संकट गहराया, जलशुद्धीकरण केंद्र के बावजूद गंदा पानी; 3 गांवों की सप्लाई ठप
गर्भाशय मुख कैंसर के अनुमानित 123 मामलों के मुकाबले 223 मरीज दर्ज किए गए, जो करीब 81 प्रतिशत अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में 80 प्रतिशत से अधिक मुंह के कैंसर के मामले तंबाकू सेवन से जुड़े हुए हैं।
एचपीवी वैक्सीन से संभव है बचाव
विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भाशय मुख का कैंसर ऐसा कैंसर है, जिसे टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है। भारत सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए निशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। यह वैक्सीन एक डोज के रूप में दी जाती है और पूरी तरह सुरक्षित मानी गई है। इससे जीवनभर सुरक्षा मिलती है।
स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार स्तन कैंसर का समय पर पता चलने पर उपचार अधिक प्रभावी होता है और मृत्यु दर में काफी कमी आती है। महिलाओं को हर महीने स्वयं स्तन परीक्षण करने और नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें:- 45 डिग्री की तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस को राहत, 150 हाईटेक कूलिंग जैकेट से मिलेगी भीषण गर्मी से निजात
CEO व DHO ने की अपील
मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वप्नील ने नागरिकों से अपने और परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीका लगवाने, तंबाकू सेवन करने वाले लोगों से तुरंत नशा छोड़ने तथा जरूरत पड़ने पर व्यसनमुक्ति केंद्र की सहायता लेने की अपील की है।
