-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Maharashtra Is First State To Create Independent Mahamandal For Jain Community
जैन समाज के लिए स्वतंत्र महामंडल बनाने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य: ललित गांधी
- Written By: आंचल लोखंडे
Jain Minority Economic Development Corporation: जैन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक स्वतंत्र जैन अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल की स्थापना की गई है।

जैन समाज के लिए स्वतंत्र महामंडल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: जैन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक स्वतंत्र जैन अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल की स्थापना की गई है। इस प्रकार का महामंडल बनाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। इस महामंडल के माध्यम से समाज के विभिन्न घटकों के लिए तेजी से विकासात्मक योजनाएं चलाई जाएंगी। यह जानकारी महामंडल के अध्यक्ष ललित गांधी ने शुक्रवार को दी।
उन्होंने यवतमाल में आयोजित एक बैठक में महामंडल की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।इसके बाद राजस्व भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने कहा कि यह महामंडल पिछले वर्ष स्थापित किया गया था। इसके अंतर्गत अब प्रमुख जैन तीर्थस्थलों और मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जैन साधु-संतों के विहार को सुरक्षा प्रदान की जाएगी, ऐतिहासिक ग्रंथों का संरक्षण व पुनर्लेखन किया जाएगा। विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
30 लाख रुपये तक का कर्ज रियायती ब्याज दरों पर उपलब्ध
महिलाओं और युवाओं को व्यापार और उद्योग के लिए एक लाख रुपये तक का बिना ब्याज का कर्ज दिया जाएगा, वहीं गरीब जैन समाज को बिना ब्याज का गृह ऋण मिलेगा। इसके अलावा व्यापार के लिए 30 लाख रुपये तक का कर्ज रियायती ब्याज दरों पर उपलब्ध होगा। इन सभी योजनाओं के लिए अगस्त माह से निधि वितरण भी शुरू किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 281 NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 10 साल सेवा वालों का होगा समायोजन
School Enrollment Festival: नागपुर संभाग के 23,000 स्कूल नए सत्र के लिए तैयार; शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों सराहा
मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां
क्राइम करने की उम्र नहीं तो सजा की क्यों? नाबालिग अपराधियों की उम्र सीमा घटाने पर फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक
ये भी पढ़े: Chandrapur: गर्मी, हवा, बारिश की परवाह किए बिना जीवनयापन कर रहा डोंबारी समुदाय
जिलास्तर पर खुलेंगे कार्यालय
महामंडल का कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए हर जिले में कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं। अब तक 23 जिलों में ऐसे कार्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। शुक्रवार को यवतमाल में 24वें कार्यालय का उद्घाटन ललित गांधी के हाथों किया गया। इस अवसर पर जैन तीर्थंकरों की विचारधारा पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के तहत राज्य के 26 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के जिला स्तरीय पुरस्कार भी इस कार्यक्रम में वितरित किए गए।
30% जैन समाज आज भी गरीबी रेखा के नीचे
ललित गांधी ने कहा कि जैन समाज देश का एक बड़ा करदाता वर्ग है, इसलिए आमतौर पर यह माना जाता है कि पूरा जैन समाज संपन्न है। लेकिन सच्चाई यह है कि समाज के लगभग 30% लोग आज भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन बिता रहे हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए यह महामंडल समर्पित रूप से कार्य करेगा।
Maharashtra is first state to create independent mahamandal for jain community
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














