तहसीलदार और सीओ के सामने ही चक्काजाम! इंझापुर में कचरा गाड़ियों की एंट्री बंद, वर्धा में तनावपूर्ण हुए हालात

Wardha Garbage Depot Protest: वर्धा के इंझापुर में भारी बवाल! ग्रामीणों ने कचरा डिपो पर जड़ा ताला, 12 गांवों की गंदगी रोकने के लिए सड़क पर उतरे लोग। जानें प्रशासन का अगला कदम।
Massive protest in Wardha's Inzhapur! Angry villagers lock the garbage depot gate, stopping waste disposal from 12 villages due to health risks.
ग्रामीणों का उग्र आंदोलन (सौजन्य-नवभारत)
Updated on

Inzhapur Village News: वर्धा शहर के समीप स्थित इंझापुर क्षेत्र में कचरा डिपो के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को उफान पर आ गया। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कचरा डिपो की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया और प्रशासन की मौजूदगी में डिपो के मुख्य गेट पर ताला जड़ते हुए असंतोष व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंझापुर स्थित कचरा डिपो में वर्धा शहर सहित आसपास के लगभग 12 गांवों का कचरा संकलित किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कचरे के निपटान की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैल रही है। इसके अलावा, कचरे को जलाने से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

ग्रामीणों ने डिपो पर लगाया ताला

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने कचरा ढोने वाले वाहनों को रोकते हुए आंदोलन शुरू किया और डिपो को बंद कराने का प्रयास किया। आंदोलन के दौरान तहसीलदार और मुख्य अधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनके सामने ही डिपो पर ताला लगाकर प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी। ग्रामीणों की मांग है कि कचरा डिपो को तत्काल हटाया जाए या फिर इंझापुर गांव का पुनर्वास किया जाए। इस घटना के बाद अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है। यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन के और उग्र होने की संभावना जताई जा रही है।

डीपो में जाने वाले दोनों मार्ग किए बंद

आंदोलन स्थल पर नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल, तहसीलदार संदीप पुंडेकर, नगराध्यक्ष विजय देशमुख व पंचायत समिति के बीडीओ भी पहुंचे थे। परंतु ग्रामीण कुछ सुनने की मानसिकता में नहीं दिखाई दिये। अधिकारियों के सामने ही डीपो की ओर जाने वाले दोनों मार्ग बंद कर दिये गए। नगराध्यक्ष पांगुल ने भी अधिकारियों को जरूरी सूचना की। जब मांग पुरी नहीं होती तब तक यहां कचरे की गाड़िया नहीं आने देंगे, ऐसा निर्णय ग्रामीणों का है।

प्वाइंटर

इंझापुर क्षेत्र में कचरा डिपो बनी समस्या डिपो में 12 गांवों का कचरा संकलित कचरे के निपटान की उचित व्यवस्था नहीं कचरे को जलाने से परिसर में प्रदूषण डिपो को तत्काल हटाने की हो रही मांग

जिलाधिकारी से बैठक के बाद निर्णय

वर्धा नगर परिषद के सीओ विजय देशमुख ने बताया ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर पहुंच कर चर्चा की गई। परंतु कोई हल नहीं निकला। इस समस्या पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में बैठक होगी। इस बैठक में चर्चा के बाद कोई हल निकलने की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com