Wardha MLC Election: वर्धा में स्नातक चुनाव में 68.86% मतदान, 14,972 मतदाताओं ने डाले वोट

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वर्धा जिले में 68.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
wardha graduate election voting percentage
वर्धा स्नातक चुनाव मतदान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वर्धा जिले में कुल 14,972 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

  • जिले में सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और दोपहर बाद भीड़ बढ़ी।

  • 9,615 पुरुष और 5,387 महिला मतदाताओं ने वोट डाले।

Nagpur Division Graduate Constituency Wardha: नागपुर विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जिले के 41 केंद्रों पर मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया को वर्धावासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला। जिले के 41 मतदान केंद्रों पर कुल 68.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शुक्रवार को कुल 14,972 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। जिले में स्नातक चुनाव के लिए कुल 21,742 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 13,099 पुरुष और 8,642 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें से 9,615 पुरुषों और 5,387 महिलाओं ने शुक्रवार को मतदान किया।

wardha graduate election voting percentage
नागपुर स्नातक चुनाव: 64.76% मतदान दर्ज; गढ़चिरोली में सर्वाधिक 72.95% तो नागपुर में सबसे कम, नतीजे 27 को

2 बजे तक यह 46.42 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग के निर्णय के अनुसार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर अच्छी भीड़ रही। सुबह 10 बजे तक जिले में 10.73 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जिसमें 1,652 पुरुष और 682 महिलाएं शामिल थीं। दोपहर 12 बजे तक मतदान का प्रतिशत 26.09 तक पहुंचा, जबकि दोपहर 2 बजे तक यह 46.42 प्रतिशत हो गया। दोपहर के सत्र में मतदाताओं ने केंद्रों पर काफी भीड़ लगाई। शाम 4 बजे तक कुल 14,972 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

केंद्रों पर राजनीतिक दलों के नेता बने कार्यकर्ता

चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें मतदान क्रमांक व केंद्र की जानकारी देने के लिए शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों के सामने बूथ लगाए गए थे। महायुति और महाविकास आघाड़ी के विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं के साथ काम करते नजर आए।

wardha graduate election voting percentage
नासिक त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर के विकास को मंजूरी, कुंभ 2027 से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त

वरिष्ठों के साथ युवा मतदाताओं में भी उत्साह

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए जिले में वरिष्ठ नागरिकों के साथ युवाओं में भी काफी उत्साह दिखा। स्नातक युवाओं में इस बार यह रुझान दिखा कि स्नातकों के लिए काम करने हेतु कोई युवा कार्यकर्ता प्रतिनिधि होना चाहिए। शहर के मतदान केंद्रों पर स्नातक युवाओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया।

जिलाधिकारी ने भी किया मतदान

जिलाधिकारी वान्मथी सी. ने वर्धा के केसरीमल कन्या विद्यालय केंद्र पर जाकर मतदान किया। उन्होंने मतदाता सूची के प्रत्येक मतदाता से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Navbharat Live
navbharatlive.com