वर्धा में 22.8 करोड़ का बिजली बकाया! महावितरण की बड़ी कार्रवाई शुरू, छिड़ी मुहिम
Mahavitaran Recovery Drive: वर्धा जिले में घरेलू, कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर 22.8 करोड़ का बिजली बकाया। महावितरण ने आगामी दिनों में कड़ी वसूली मुहिम चलाने के संकेत दिए।
- Written By: प्रिया जैस
वर्धा न्यूज
Wardha Electricity Dues: बिजली विभाग के जिले में औद्योगिक, घरेलू, कमर्सियल व अन्य ग्राहक हैं। हालही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार इस आर्थिक वर्ष में सभी बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 22 करोड़ 8 लाख के बिजली बिल बकाया है। इसे वसूल करने का लक्ष्य विभाग ने सामने रखा है़ परिणामवश महावितरण जिले में बकायाधारकों के प्रति सख्त रवैया अपना सकता है।
आगामी दिनों में वसूली मुहिम तेज करने के संकेत बिजली विभाग ने दिये है। इसके कारण बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्धा मंडल अंतर्गत बिजली विभाग के आर्वी, हिंगनघाट व वर्धा तीन उपविभाग है़ तीनों उपविभाग में घरेलु बिजली उपभाक्ताओं की संख्या करीब 3 लाख 25 हजार बताई जाती है।
17 करोड़ 15 लाख रुपयों के बिल बकाया
अक्टूबर अंत तक तीनों उपविभाग में घरेलु बिजली उपभाक्ताओं पर करीब 17 करोड़ 15 लाख रुपयों के बिल बकाया होने की जानकारी है। इसके अलावा कमशिर्यल ग्राहकों की कुल संख्या 22 हजार के करीब हैं। अक्टूबर अंत तक कमर्शियल ग्राहकों पर 3.54 करोड़ के बिल बकाया बताये गए हैं। वहीं जिले में औद्योगिक उपभोक्ताओं की संख्या 4,725 के करीब बताई गई।
सम्बंधित ख़बरें
1000 करोड़ खर्च हुए तो अंधेरा क्यों? पश्चिम नागपुर में बिजली संकट पर बवाल, महावितरण का घेराव
महावितरण के निदेशक राजेंद्र पवार को मिला ‘ग्लोबल एचआर लीडर ऑफ द ईयर-2026’ अवार्ड, नई दिल्ली में हुए सम्मानित
नागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
अक्टूबर अंत तक इन ग्राहकों पर करीब 2 करोड़ 11 लाख के बिल बकाया होने की जानकारी सामने आयी है। इसके अलावा अन्य कुछ कैटेगिरी के उपभोक्ताओं पर भी बकाया है। बिजली विभाग आगामी दिनों में बकाया वसूली के लिये सख्ती से मुहिम चला सकता है। जो उपभोक्ता बिजली बिल अदा नहीं करेंगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस मुहिम को लेकर बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मची है।
- आर्वी उपविभाग में 5.42 करोड़ की बकाया
- हिंगनघाट उपविभाग में 6.42 करोड़ की बकाया
- वर्धा उपविभाग में 10.96 करोड़ की बकाया
यह भी पढ़ें – भाजपा में महाबगावत! निकाय चुनाव से पहले दिग्गज नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, राजनीति में भूचाल
घरेलू बिजली ग्राहकों पर सर्वाधिक बकाया
जिले में महावितरण के घरैलू, कमर्शियल व औद्योगिक सहित अन्य कैटेगिरी के ग्राहक हैं। इनमें से सर्वाधिक 17 करोड़ 15 लाख रुपये के बील घरेलू ग्राहकों की ओर बकाया है। इसके अलावा कमर्शियल ग्राहकों पर 3.54 करोड़ तो, औद्योगिक ग्राहकों पर 2.11 करोड़ के बिल बकाया है। सभी से बिल अदा करने का आह्वान महावितरण ने किया है।
| उपविभाग | घरेलू | वाणिज्य | औद्योगिक |
|---|---|---|---|
| आर्वी | 4.16 | 0.7 | 0.56 (करोड़) |
| हिंगनघाट | 4.99 | 0.81 | 0.62 (करोड़) |
| वर्धा | 8.00 | 2.03 | 0.98 (करोड़) |
