Domino's Pizza और जय कृष्णा बेकरी के फूड लाइसेंस निलंबित, वर्धा में FDA की फिर कारवाई

Wardha Food License Suspension: वर्धा में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर Domino's Pizza और जय कृष्णा बेकरी के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए। जांच में स्वच्छता समेत कई खामियां मिलीं।
wardha dominos pizza jai krishna bakery food license suspended
वर्धा फूड लाइसेंस निलंबित (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Domino's Pizza Food License Suspended: खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने तथा आवश्यक सुधार न करने पर अन्न एवं औषधि प्रशासन ने वर्धा स्थित डोमिनोज पिज्जा और जय कृष्णा बेकरी के खाद्य लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंडे के निर्देश पर की गई। अन्न सुरक्षा अधिकारी रविराज धाबर्डे ने 9 जुलाई को डोमिनोज पिज्जा तथा 24 जुलाई को जय कृष्णा बेकरी, एमआईडीसी की जांच की थी।

जांच में परिसर में पर्याप्त स्वच्छता नहीं होना, खाद्य संपर्क में आने वाली पैकेजिंग सामग्री के फूड ग्रेड प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होना, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र नहीं होना, पीने के पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होना तथा बेकरी में मक्खियों का प्रकोप जैसी कमियां पाई गई। इन कमियों को दूर करने के लिए दोनों प्रतिष्ठानों को 15 दिनों की सुधार नोटिस दी गई थी। निर्धारित अवधि के बाद भी संतोषजनक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। सुनवाई के दौरान भी आवश्यक सुधार नहीं किए जाने की पुष्टि होने पर दोनों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

wardha dominos pizza jai krishna bakery food license suspended
Mumbai News: तुकाराम मुंढे का चला चाबुक, मुंबई की तरफ बढ़ा मोर्चा; 6 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द

अन्न व औषधि प्रशासन को सूचना देने की अपील

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त प्र.मा. टोपले और सहायक आयुक्त प्रवीण उमप के मार्गदर्शन में, सह आयुक्त कृष्णा जायपूरकर के नेतृत्व में अन्न सुरक्षा अधिकारी रविराज मो. धाबर्डे ने की। निलंबन अवधि में दोनों प्रतिष्ठानों को खाद्य पदार्थों का उत्पादन, बिक्री और वितरण नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त तुकाराम मुंढे ने नागरिकों से अस्वच्छ स्थानों पर खाद्य पदार्थों का उत्पादन या बिक्री अथवा घटिया खाद्य पदार्थ पाए जाने पर अन्न एवं औषधि प्रशासन को सूचना देने का आह्वान किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com