- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha District Hospital Fire Medicine Store Short Circuit Negligence
वर्धा जिला सामान्य अस्पताल में फिर लगी आग, दवाइयों का बड़ा नुकसान
वर्धा जिला अस्पताल के औषधि भंडार में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में भारी मात्रा में दवाइयां जलकर नष्ट हो गई हैं। अस्पताल में आग लगने की यह दूसरी घटना है।

Wardha District Hospital News: वर्धा जिला सामान्य अस्पताल में रविवार, 12 अप्रैल की सुबह एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई। सुबह लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच अस्पताल परिसर स्थित औषधि भंडार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक भंडार में रखी बड़ी मात्रा में दवाइयां जलकर नष्ट हो चुकी थीं। इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के एक कर्मचारी को मामूली चोट आई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, आग पहली मंजिल पर स्थित औषधि भंडार कक्ष में लगी। एक अधिकारी को वहां से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नगर पालिका दमकल विभाग के सहायक अग्निशमन अधिकारी विशाल नाईक, अग्निशमन अधिकारी अशोक लोखंडे सहित पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सम्बंधित ख़बरें
फिजूल खर्च पर रोक! ईंधन संकट के बीच महापालिका का बड़ा फैसला, वाहन उपयोग होगा सीमित
छत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
बैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
वर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़
घटना में औषधि कक्ष में रखे विभिन्न प्रकार के दवाइयों के जलकर खाक हो गए, वहीं कुछ विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए। घटनास्थल का निरीक्षण जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सुमंत वाघ और अन्य अधिकारियों ने किया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। औषधि भंडार में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकलने के बाद आग भड़क गई। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच किए जाने की बात अधिकारियों ने कही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अस्पताल की इमारत क्रमांक-2 में आग लग चुकी है, जिसमें रिकॉर्ड रूम को भारी नुकसान हुआ था। उस घटना के बाद फायर ऑडिट में लापरवाही सामने आई थी, लेकिन अब तक सुरक्षा व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया।
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल परिसर की कई इमारतों में अभी भी फायर सुरक्षा व्यवस्था अद्यतन नहीं है, जिससे भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Wardha district hospital fire medicine store short circuit negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varun Dhawan के ‘WOW’ का समय रैना ने बनाया मजाक…मस्ती भरे अंदाज़ में दिखें समय और वरूण
May 13, 2026 | 04:17 PMट्रंप की चीन यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार
May 13, 2026 | 04:09 PMफिजूल खर्च पर रोक! ईंधन संकट के बीच महापालिका का बड़ा फैसला, वाहन उपयोग होगा सीमित
May 13, 2026 | 04:07 PMभोपाल में ‘न्याय’ के लिए दंडवत हुए शिक्षक! DPI के बाहर मुंडन कराकर जताया विरोध; खाली पदों पर भर्ती की मांग
May 13, 2026 | 04:05 PMछत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
May 13, 2026 | 03:53 PMशादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा
May 13, 2026 | 03:44 PM‘सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा…’, भोपाल में नीट पेपर लीक पर भड़के छात्र संगठन; शिक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
May 13, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM












