

Highlights:
वर्धा के मुख्य जिला न्यायालय को सोमवार दोपहर करीब 1:10 बजे बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला।
सूचना मिलते ही वर्धा शहर पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया तथा न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS), डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल ने जांच शुरू की।
Wardha District Court Bomb Threat: वर्धा के मुख्य जिला न्यायालय को सोमवार दोपहर ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से किया। इस मामले में पुलिस ने ई-मेल की हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की विभिन्न टीमों ने न्यायालय परिसर में पहुंचकर जांच शुरू की और परिसर में कड़ा बंदोबस्त तैनात तकनीकी जांच भी शुरू कर दी है।
सोमवार को जिला न्यायालय का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा था। इसी दौरान न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इसमें न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की जानकारी सामने आई।
दोपहर करीब 1.10 बजे इसकी सूचना वर्धा पुलिस को मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी न्यायालय परिसर में पहुंचे। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस), डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल के दल को भी मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय परिसर की सघन जांच की गई। वहीं, पुलिस ने धमकी भरे ई-मेल की पड़ताल शुरू कर दी।
अचानक सामने आई इस घटना से न्यायालय में कार्यरत वकीलों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे नागरिकों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, ई-मेल किस व्यक्ति ने और कहां से भेजा, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी।
वर्धा थानेदार नागेशकुमार चतरकर ने कहा कि सोमवार दोपहर करीब 1.10 बजे न्यायालय से सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक उपाय किए, धमकी भरा ई-मेल किस नाम से और कहां से भेजा गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।