-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha 2025 Nirdaliye Chunav 142 Pratyashi
इस बार 142 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में, पिछली बार सिर्फ 7 निर्दलीय जीते थे
- Written By: आंचल लोखंडे
Independent Candidates Wardha: वर्धा जिले की छह नगरपालिकाओं में 2025 में 142 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, केवल 3 दिन प्रचार समय बचा है, सोशल मीडिया से मतदाताओं को आकर्षित कर रहे हैं।

इस बार 142 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha municipal elections 2025: वर्ष 2016 के अंत में हुए नगरपालिका चुनावों में जिले की छह नगर परिषदों से सिर्फ सात निर्दलीय उम्मीदवार पार्षद बनकर आए थे। नगराध्यक्ष पद पर उतरे सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस वर्ष होने वाले चुनाव में तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। इस बार छह नगर परिषदों में कुल 151 निर्दलीय उम्मीदवार नगराध्यक्ष और नगरसेवक पदों के लिए मैदान में हैं। चुनावी माहौल दिनोंदिन गर्माता जा रहा है।
गुरुवार, 26 नवंबर को निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इसके बाद सीमित समय में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए वे पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अब प्रचार के लिए केवल तीन दिन शेष हैं, ऐसे में उनकी चुनौतियाँ बढ़ गई हैं। जिले की वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, देवली, सिंदी (रेलवे) सहित छह नगर परिषदों में विभिन्न दलों के 531 उम्मीदवारों के साथ कुल 151 निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। इनमें 9 उम्मीदवार नगराध्यक्ष पद के दावेदार हैं।
151 निर्दलीयों में से कौन बाजी मारेगा
राजनीतिक दलों ने 22 नवंबर से ही चुनाव चिन्ह मिलने के तुरंत बाद प्रचार आरंभ कर दिया था। लेकिन चिन्ह मिलने में देरी होने के कारण निर्दलीयों को प्रारंभिक प्रचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 26 नवंबर को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उन्होंने 27 नवंबर से तेजी से प्रचार शुरू कर दिया है। निर्दलीय उम्मीदवार घर-घर जनसंपर्क, व्यक्तिगत मुलाकातों के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी भरपूर उपयोग कर मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हैं। वर्ष 2016 में केवल सात निर्दलीय पार्षद विजयी हुए थे। ऐसे में इस बार 151 निर्दलीयों में से कौन बाजी मारेगा, इसे लेकर मतदाताओं में उत्सुकता चरम पर है। यह उत्सुकता मतगणना के दिन 3 दिसंबर को समाप्त होगी।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
विवाह में नहीं पहुंचा दूल्हा, वर्धा में दहेज के लालच ने तोड़ी शादी; 2 आरोपियों पर FIR दर्ज
रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
Wardha News: दिल्ली में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विदर्भ के कई नेता अरेस्ट
प्रचार के लिए सिर्फ 3 दिन का समय
छह नगर परिषदों के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों को 26 नवंबर को ही चुनाव चिन्ह मिला, जिसके चलते उन्हें सिर्फ 27 से 30 नवंबर तक तीन दिन ही प्रचार का अवसर प्राप्त हुआ है। 2 दिसंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इतने कम समय में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: आर्वी पंचायत समिति में मनरेगा घोटाला, 70 लाख की हेरा-फेरी मामले में पुलिस ने लिया एक्शन
सोशल मीडिया बना प्रमुख हथियार
चुनाव चिन्ह मिलते ही निर्दलीय उम्मीदवारों ने तेजी से प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर तैयार करवाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करना शुरू कर दिया है। इस बार नगराध्यक्ष और नगरसेवक दोनों पदों पर उतरे अधिकांश निर्दलीय डिजिटल प्रचार पर खास ध्यान दे रहे हैं, जिससे वे कम समय में अधिक मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश में हैं।
Wardha 2025 nirdaliye chunav 142 pratyashi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Jul 24, 2026 | 04:41 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














