वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला 'क' वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय

Wardha Pilgrimage Sites: वर्धा जिला नियोजन समिति की बैठक में 14 देवस्थानों, यात्रास्थलों और तीर्थक्षेत्रों को 'क' वर्ग का दर्जा देने की मंजूरी दी गई।
wardha 14 temples a class status annabhau sathe memorial
वर्धा तीर्थस्थलफाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha District Planning Committee: पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर की अध्यक्षता में आयोजित जिला नियोजन समिति की बैठक में जिले के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जिला वार्षिक योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 14 देवस्थानों, यात्रास्थलों एवं तीर्थक्षेत्रों को 'क' वर्ग का दर्जा प्रदान करने की मंजूरी दी गई। साथ ही वर्धा शहर में लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे का भव्य स्मारक स्थापित किए जाने की घोषणा भी की गई।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद अमर काले, विधायक अभिजीत वंजारी, विधायक सुधाकर अडबाले, विधायक अरुण लखानी, विधायक समीर कुणावार, विधायक राजेश बकाने, विधायक सुमित वानखेड़े तथा जिलाधिकारी वान्मधी सी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

wardha 14 temples a class status annabhau sathe memorial
Bhandara News: भंडारा में बनेगा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का भव्य स्मारक, पालकमंत्री पंकज भोयर की घोषणा

14 तीर्थस्थलों को मिली नई पहचान

बैठक की शुरुआत में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने मुंबई स्थित अण्णाभाऊ साठे के निवास को स्मारक के रूप में संरक्षित करने तथा लगभग 300 करोड़ रुपये की विकास योजना के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना भी की।

जिले के इन तीर्थस्थलों को मिला 'सी' श्रेणी का दर्जा

स्वीकृत तीर्थस्थलों में समुद्रपुर तहसील के शेडगांव (चौ.) स्थित सद्गुरु जगन्नाथ बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट, वर्षा तहसील के नालवाड़ी स्थित संत नरहरी महाराज देवस्थान ट्रस्ट, देवली तहसील के इंझाला स्थित महादेव मंदिर, तळेगांव (टा.) का विठ्ठल-रखुमाई देवस्थान, सावंगी (मेघे) का श्री महादेव मंदिर, बोरगांव (मेघे) का आई तुळजाभवानी (सुपारी माता) मंदिर, शिरपुर का संत पैगाजी महाराज देवस्थान, आलोडी का स्वामी समर्थ सेवा एवं बाल संस्कार परिसर, सेलू तहसील के दोडकी स्थित विठ्ठल-रुख्माई मारुति देवस्थान, आलोडी अंजनामाता चैरिटेचल ट्रस्ट, महाकाळ का संत तुकडोजी महाराज देवस्थान संस्थान, आलोडी का पवनसुत हनुमान मंदिर सेवा मंडल, म्हसाळा का श्री संत जगन्नाथ महाराज मंदिर सेवा समिति तथा देवली तहसील के नाचणगांव स्थित विठ्ठल-रुख्माई देवस्थान शामिल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com