वर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़

Wardha11th Admission 2026: वर्धा जिले में 11वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो गई है। जिले के 133 कॉलेजों में 23,300 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि 13,218 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए
The 11th-grade online admission process in Wardha started on May 11. With 23,300 seats available across 133 colleges, students are competing for their preferred streams.
Education (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Wardha Online Registration: वर्धा राज्य में 11वीं कक्षा की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो गई है। दसवीं उत्तीर्ण होने के बाद विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए अपने पसंदीदा संकाय में प्रवेश के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। जिले में दसवीं में 13 हजार 218 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसकी तुलना में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए जिले के लगभग 133 कॉलेजों में चारों संकाय की 23 हजार 300 सीटें उपलब्ध बताई गई है। आर्ट, कॉमर्स, साइन्स व वोकेशनल संकाय की पर्याप्त संख्या में सीटें बताई गई है।

विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए विद्यार्थी अधिक प्रयासरत हैं। प्रवेश आवेदन के पहले चरण में 10 अप्रैल से 8 मई तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना था। 8 मई को दसवीं के परीणाम घोषित किये गए। इसके बाद 11 मई से 11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम व दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा शुरू की गई 11वीं कक्षा की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए सरल और पारदर्शी साबित हो रही है।

वर्धा शिक्षा विभाग ने कहा है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी पसंद के अनुसार प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। जिप माध्यमिक की शिक्षणाधिकारी डॉ. जयश्री घारफलकर (राऊत) तथा 11 वीं ऑनलाइन प्रवेश समिति वर्धा के जिला समन्वयक प्रा. नितिन ठाकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी शाखा में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित एकमात्र वेबसाइट fyjcad-mission।in पर केवल एक बार पंजीकरण करना आवश्यक है।

फर्जी प्रवेशों पर लगेगी रोकथाम

ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से फर्जी प्रवेशों पर रोक लगेगी। साथ ही महाविद्यालय पोर्टल पर ही प्रवेश शुल्क निर्धारित होने से अतिरिक्त शुल्क वसूली पर भी नियंत्रण स्थापित हुआ है। प्रक्रिया में प्रबंधन कोटा, इन-हाउस कोटा तथा अल्पसंख्यांक कोटा के माध्यम से भी प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों के अनुसार 11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के अनेक अन्य लाभ भी हैं और राज्य शासन ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की है।

ATKT धारक छात्रों को भी प्रवेश का अवसर

प्रवेश प्रक्रिया के तहत राज्य के सभी कनिष्ठ महाविद्यालय केवल शासन द्वारा निर्धारित विद्यार्थी क्षमता (इंटेक) के अनुसार ही प्रवेश दे सकेंगे। साथ ही राज्य के किसी भी विभाग का विद्यार्थी अपनी पसंद के क्षेत्र या महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सकता है। राज्य बोर्ड के साथ-साथ CBSE, ICSE एवं अन्य बोडों के विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा पूरक परीक्षा उत्तीर्ण तथा ATKT धारक विद्यार्थियों को भी प्रवेश का अवसर उपलब्ध कराया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com