अकोला में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बिजली की मांग में 30% का उछाल; ट्रिपिंग और लोड बढ़ने से नागरिक बेहाल

Akola Electricity News: अकोला में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग 30 प्रतिशत बढ़ी। ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ने से ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्याएं बढ़ीं; महावितरण ने नागरिकों से सहयोग की अपील की।
Electricity demand in Akola surges by 30% as temperatures cross 45°C. Residents face frequent power outages and tripping due to overloaded transformers and increased appliance use.
बिजली की मांग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akola Mahavitaran Power Outage: विदर्भ में बढ़ती गर्मी और अकोला का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार करने से जिले में बिजली की खपत तेज़ी से बढ़ गई है। घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर और पंखों का उपयोग बढ़ने से बिजली की मांग औसतन 30 प्रतिशत अधिक हो गई है।

इससे वितरण व्यवस्था पर भारी दबाव बना है। अकोला महावितरण के अनुसार, बढ़ती मांग से ट्रांसफॉर्मर और मुख्य वितरण लाइनों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसके चलते वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, फ्यूज उड़ना और ट्रिपिंग जैसी शिकायतें बढ़ गई हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी की घटनाएं भी समस्या को और गंभीर बना रही हैं।

ट्रिपिंग से ग्राहक त्रस्त

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके कारण भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती होती है और नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

इलेट्रिक उपकरणों का बढ़ा उपयोग

गैस सिलेंडर की कमी से कई घरों में इंडक्शन और इलेट्रिक चूल्हों का उपयोग बढ़ गया है। इससे घरेलू बिजली खपत और बिल में वृद्धि हो रही है। महावितरण ने नागरिकों से सुरक्षित वायरिंग और बेहतर उपकरणों के उपयोग की अपील की है। इस प्रकार, बढ़ती गर्मी और बिजली चोरी ने अकोला जिले में बिजली व्यवस्था को संकट में डाल दिया है और नागरिकों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com