वर्धा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 94769 मामलों में 6.71 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला

Wardha Traffic Action: वर्धा में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच पुलिस ने 94,769 मामले दर्ज कर 6.71 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला। हेलमेट, नाबालिग ड्राइविंग सहित कई उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई जारी है।
वर्धा ट्रैफ़िक नियम उल्लंघन फ़ाइन
वर्धा में वाहन चालकों पर कार्रवाई करते यातायात पुलिसकर्मी (सोर्स: नवभारत फोटो )
Published on
Updated on

Wardha Traffic Rule Violation Fine News: वर्धा शहर में बढ़ती जनसंख्या और तेजी से बढ़ रहे वाहन यातायात ने ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक शाखा द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैफिक विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न उल्लंघनों के कुल 94,769 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 6 करोड़ 71 लाख 95 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के उद्देश्य से की गई है।

इसी क्रम में इस वर्ष अब तक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इसमें अवैध यात्री परिवहन, क्षमता से अधिक यात्री 114 प्रकरण, हेलमेट न पहनना 2698 प्रकरण, सीट बेल्ट न लगाना 652 प्रकरण, 16 वर्ष से कम उम्र के छात्रों द्वारा वाहन चलाना प्रकरण 77, ड्राइविंग लाइसेंस साथ न रखना 32,602 प्रकरण, सार्वजनिक सड़क पर वाहन खड़ा करने के 14,789 मामले शामिल है।

वहीं ट्रिपल सीट वाहन चलाना 6047 प्रकरण, प्रेशर हॉर्न का उपयोग 275 प्रकरण, यूनिफॉर्म के बिना ऑटो चलाना 230 प्रकरण, परमिट से अधिक यात्री ले जाना 5167 प्रकरण, नो-एंट्री में भारी वाहन चलाना 743 प्रकरण, नशे में वाहन चलाना 289 प्रकरण, बिना इंश्योरेंस वाहन 284, अन्य मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन 28,833 प्रकरण इस प्रकार कुल 94 हजार 769 प्रकरणों में कुल 6 करोड़ 71 लाख 95 हजार 350 रुपयों का जुर्माना वसूला गया है।

सड़क सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। वर्धा जिला दुर्घटनामुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन को सहयोग दें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें, ऐसा आहवान यातायत विभाग के प्रमुख विलास पाटिल ने किया है।

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े

ट्रैफिक विभाग ने हाल के वर्षों में दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों पर भी चिंता व्यक्त की है। इसमें साल 2023 में 225 दुर्घटनाएं, साल 2024 में 279 दुर्घटनाएं व साल 2025 में 131 दुर्घटनाएं अब तक दर्ज की गई है़ यह आंकड़े बताते हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।

नागरिकों से विभाग ने की ये अपील

यातायात विभाग के प्रमुख विलास पाटिल ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन अवश्य करें, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें, नो-पार्किंग, नो-एंट्री जैसे नियमों का सख्ती से पालन करें, उन्होंने कहा कि वर्धा जिला दुर्घटनामुक्त बनाना पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है, और इसमें नागरिकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com