वैलेंटाइन डे पर युवाओं में उत्साह, विभिन्न भेंट वस्तुओं से सजा बाजार
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
वर्धा. वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है़ शहर का बाजार भी मांग के अनुसार विभिन्न भेंट वस्तुओं से सज गया है़ प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला गुलाब का फूल अपने प्रिय व्यक्ति को दिया जाता है़ इससे वैलेंटाइन दिवस पर मांग काफी बढ़ने से गुलाब के दरों में वृद्धि हो गई है.
वैलेंटाइन डे की पूर्वसंध्या पर शापिंग के लिए युवाओं की भीड़ दिखाई दी़ बाजार में विभिन्न भेंट वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध है़ इसमें हार्ड कुशन, मेसेज कप, चाकलेट बुके, ग्रिटींग कार्ड्स के साथ पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आयटम का समावेश है.
गुलाब के दर हो गए दोगुने
विगत 8 से 10 दिनों पूर्व गुलाब का फूल 8 से 10 रुपयों में मिलता था़ वहीं पीला, सफेद रंग का गुलाब 20 से 25 रुपयों का है़ वैलेंटाइन डे पर गुलाब के फूलों की मांग बढ़ने से दर दोगने हो गए है़ उसी प्रकार आकर्षक डिजायनर बुके की क्रेझ युवाओं में है़ 300 रुपयों से 5 रुपयों तक डिजाइनर बुके बाजार में उपलब्ध है़ देसी गुलाब 300 से 400 रुपए सैकड़ा बिक रहा है़ नागपुर से गुलाब के फूलों की खरीदी किए जाने की जानकारी फूल बिक्रेता खुशाल पाटिल ने दी.
सम्बंधित ख़बरें
पालकमंत्री भोयर ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड और अस्पताल सुविधाओं पर फोकस
Wardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
Operation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त
Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
रेस्टारेंट में सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण
वैलेंटाइन डे पर रेस्टारेंट तथा होटलों में जाकर मनाने का प्रचलन अधिक है़ ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई होटल वैलेंटाइन डे की थीम पर सजाए गए दिखाई दिए़ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए गए है.
