एलईडी लाइट से शहर की सुंदरता में निखरी, विधायक निधि से 20 लाख खर्च
- Written By: नवभारत डेस्क
वर्धा. वर्धा शहर सुंदर शहर की संकल्पना को लेकर विधायक निधी से नप ने शहर के प्रमुख सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों पर आकर्षक बिजली की लाइटें लगाई है. जिससे शहर जगमगा गया है. तथा शहर की सुंदरता और निखर गई है. उक्त कार्य के लिये विधायक डा. पंकज भोयर की निधी से 22 लाख रूपये रुपये की राशि खर्च की गई है.
बिते सात वर्ष में वर्धा शहर को विकास के पथ पर लाने के लिये अनेक योलना कार्यान्वित की गई है. छत्रपति शिवाजी चौक से जुनापानी चौक, दत्तपुर टी पाइंट से आरती चौक -सेवाग्राम मार्ग, बजाज चौक से महात्मा गांधी प्रतिमा मार्ग, देवली व बोरगाव मार्ग का विस्तारीकरण करने के साथ ही सिमेंटीकरण कर सडक के बिचोंबिच डिवायडर पर विदुयत खंबे लगाये गये है.
इसी के तहत वर्धा शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा चौक से जुना पानी चौकमार्ग पर 120 स्ट्रीट लैंप पोल पर आकर्षक एलएडी लगाये गये है. साथ ही पावड़े चौक से धुनीवाले चौक तक 120 स्ट्रीट लाइट के खंभों पर एलएडी की श्रृंखला लगाई गई. बजाज चौक से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा मार्ग पर 42 खंबों पर आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के कारंजा में बैंक घोटाला,बैंक मेनेजर ने की दो महिलाओं से 1.27 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बोर टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में 105 परिवारों के लिए 1.57 करोड़ पुनर्वास योजना
हिंगनघाट समेत कई नदी घाटों पर अवैध रेत उत्खनन जारी, सरकार से जांच की मांग
वर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी
वर्धा शहर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए कुल 257 स्ट्रीट लाइट के खंभों पर आकर्षक विद्युत व्यवस्था करने के कारण प्रमुख मार्ग का सोंदर्य और बढ गया है. बिजली बिल व बिजली की कमी को देखते हुए टाइमर लगाए गए हैं. इन तीनों कामों पर विधायक डॉ. पंकज भोयर के निधी से करीब 22 लाख रुपये खर्च किए गए हैं.
बजाज चौक से गांधी प्रतिमा मार्ग पर भी लगेंगे लाईट
शहर के तीन प्रमुख मार्ग में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की गई है. जल्द ही बजाज चौक से महात्मा गांधी मार्ग पर भी डियावडर के बिचोंबिच स्थित खंबों पर एलएडी लाईट व्यस्था की जानेवाली है. इस काम के लिये भी विधायक निधी से राशि उपलब्ध कराई गई है. शहर के प्रमुख मार्ग पर यह व्यवस्था करने के कारण रात में मार्ग की संदरता और बढ गई है.
