-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Students Are Troubled Due To Server Down Chaos In Online Admission Process For Class 11th
Wardha News: सर्वर डाउन से छात्र परेशान, 11वीं के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में मची हड़बड़ी
- Written By: आंचल लोखंडे
राज्य में 11वीं कक्षा की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 21 मई से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। सोमवार, 26 मई से यह प्रक्रिया फिर से शुरू की गई।

सर्वर डाउन से छात्र परेशान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: राज्य में 11वीं कक्षा की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 21 मई से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। सोमवार, 26 मई से यह प्रक्रिया फिर से शुरू की गई, किन्तु फिर से वेबसाइट पर लिंक जाम होने की वजह से छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। इसी के साथ आगे की प्रक्रिया के लिए भी तिथि बढ़ाई गई है।
दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की ग्यारहवीं प्रवेश के लिए भागदौड़ चल रही है। वर्ष 2024-25 की युडायस रिपोर्ट के अनुसार जिले में आर्ट, कॉमर्स, साइंस व वोकेशनल संकाय की कुल 14,916 सीटें उपलब्ध बताई गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू है, किन्तु इसमें तकनीकी दिक्कतें आने के कारण विद्यार्थी त्रस्त हो गए हैं। पहले चरण में कैप राउंड के प्रवेश दिए जाएंगे।
चारों संकाय में 14,916 सीटें उपलब्ध
पश्चात विविध तरह के कोटे के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। कैप राउंड के रजिस्ट्रेशन का दौर शुरू हो गया है, जबकि कोटा के तहत प्रवेश 20 जून से शुरू होगा। तकनीकी खराबी के कारण इस प्रक्रिया को चार दिन के लिए स्थगित किया गया था। अब 26 मई से पुन: यह प्रक्रिया आरंभ हुई है, जो 3 जून तक चलेगी। 5 जून को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
शिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
विदर्भ साहित्य परिषद की अभंग लेखन प्रतियोगिता, श्रेष्ठ रचनाओं को मिलेगा ऑनलाइन संकलन में स्थान
प्रवेश प्रक्रिया को जल्दी निपटाने की कवायद
6 और 7 जून को सूची पर आपत्ति सहित सुधार किए जाएंगे। अंतिम मेरिट सूची 8 जून को घोषित की जाएगी। 9 से 11 जून तक सभी दस्तावेजों की पड़ताल कर उन्हें अपलोड किया जाएगा। पहले और दूसरे राउंड में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा इस बार प्रवेश प्रक्रिया को जल्दी निपटाने की कवायद जारी है, किन्तु तकनीकी खराबी के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं।
ऑनलाइन पंजीयन सभी के लिए अनिवार्य
हर बार की तरह इस बार भी जूनियर कॉलेजों में कोटा निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रबंधन कोटा, इन हाउस, अल्पसंख्यक कोटा का समावेश है। जिन स्कूलों में जूनियर कॉलेज हैं, वहां छात्रों को इन हाउस कोटा के तहत प्रवेश दिया जाएगा। जबकि अल्पसंख्यक स्कूलों में करीब आधी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं आधी सीटें कैप राउंड से भरी जाएंगी। यह प्रक्रिया 20 जून से आरंभ होगी।
विद्यार्थियों की तुलना में सीटें अधिक
जिले में कुल 136 कॉलेज हैं। 11वीं प्रवेश के लिए चारों संकाय में करीब 14,916 सीटें उपलब्ध बताई गई हैं। वहीं इस बार दसवीं बोर्ड परीक्षा में 13,795 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 6,765 छात्र और 7,030 छात्राओं का समावेश है। उत्तीर्ण विद्यार्थियों की तुलना में 11वीं प्रवेश की सीटें अधिक होने से विद्यार्थी अपने मनपसंद संकाय में प्रवेश ले सकते हैं। इसमें सर्वाधिक प्रतियोगिता विज्ञान संकाय के लिए दिख रही है।
Students are troubled due to server down chaos in online admission process for class 11th
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














