Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

JB कालेज में सोलर ऊर्जा प्रकल्प, 50 केवी बिजली उत्पादन की क्षमता

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 20, 2022 | 02:35 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा. स्थानीय बजाज विज्ञान महाविद्यालय देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मशहूर है़  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों की धरोहर प्राप्त महाविद्यालय ने प्राचार्य डा़ ओम महोदय के कुशल नेतृत्व में प्रथम भाषिक अल्पसंख्यंक स्वायत्त महाविद्यालय, स्टार कालेज, उत्कृष्ट क्षमताशील महाविद्यालय, नैक द्वारा अ दर्जा प्राप्त महाविद्यालय सहित अनेक बहुमान प्राप्त है.

केंद्र सरकार की विभिन्न संस्थाओं की ओर से महाविद्यालय में उपक्रम चलाने के लिए अनुदान दिया जाता है़  संस्था में से एक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान संस्था ने दिए अनुदान से महाविद्यालय ने सौलर ऊर्जा से 50 किलोवाट बिजली निर्माण का प्रकल्प स्थापित किया गया है.

6 एकड़ में फैले कालेज में 2,000 छात्र

सूरज से उष्णता व प्रकाश के रूप में 174 पेंटावैट ऊर्जा प्राप्त होती है़  किंतु इससे 20 प्रश ऊर्जा छोड़कर अन्य ऊर्जा वातावरण में चली जाती है़  हमारे देश में सालभर सूरज की रोशनी मिलती है, जिससे सोलर ऊर्जा बड़े पैमाने पर निर्माण होती है़  सूरज से मिलने वाली ऊर्जा से अल्प पैमाने पर ही क्यों न हो देशहित में कार्य करें, इस उद्देश्य से महाविद्यालय में सोलर ऊर्जा प्रकल्प का निर्माण किया गया है. करीब 6 एकड़ पर फैले महाविद्यालय में 2,000 के आसपास छात्र पढ़ाई ले रहे है़.  

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा नगर परिषद और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा; ‘नवभारत’ की खबर का असर, मार्केट परिसर में सफाई कार्य फिर शुरू

वर्धा पुलिस भर्ती: 134 पदों के लिए मैदानी परीक्षा संपन्न; 3574 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए हुए शामिल

वर्धा में 20 दिन, 35 मौतें! आखिर क्यों मौत को गले लगा रहे हैं युवा और किसान? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

ग्रामपंचायतों में प्रशासक राज का कब्जा, वर्धा की 60% पंचायतों में जनप्रतिनिधि आउट, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

शिक्षा मंडल के सभापति भार्गव ने की सराहना

23 क्लासेस तथा वरिष्ठ महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों की 26 प्रयोगशाला, भाषा विभाग, गणित विभाग 1, उपहारगृह 6, स्वच्छतागृह आदि सुविधाओं से युक्त महाविद्यालय को 50 किलोवाट बिजली प्रतिदिन लगती है़  यह जरूरत सोलर ऊर्जा के माध्यम से पूर्ण करने के लिए महाविद्यालय परिसर में लाइफ साइंस विभाग के ऊपर 40 केवी क्षमता के 102 संच व छात्रावास पर 10 केवी क्षमता के 16 संच लगाए गए है़  यह नाविन्यपूर्ण उपक्रम स्थापित करने से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है़  महाविद्यालय में चलाए जा रहे उपक्रमों की मातृसंस्था शिक्षा मंडल के सभापति संजय भार्गव ने सराहना की है.

Solar power project in jb college 50 kv power generation capacity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2022 | 02:35 AM

Topics:  

  • Solar power project
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.