Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा जिले में 718 गावों में लगेगी सोलर फेंसिंग, अब नहीं होगा वन्यजीवों से फसल का नुकसान

Solar Panel in Wardha: वर्धा में मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा वन्य प्राणियों द्वारा फसलों को होने वाली नुकसान का तोड़ निकाला गया है। राज्य सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन वन विकास योजना लागू की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 27, 2025 | 12:39 PM

वर्धा न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha News: वर्धा जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा वन्य प्राणियों द्वारा फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान किया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन वन विकास योजना लागू की है। इस योजना के अंतर्गत जिले के 718 गांवों के 19,859 किसानों को अनुदान के माध्यम से सौर बाड़ (सोलर फेंसिंग) उपलब्ध कराई जाएगी। लाभार्थियों की सूची को वन विभाग ने मंज़ूरी दी है, ऐसी जानकारी जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने दी।

जिले का बड़ा भूभाग जंगल से घिरा है। कई किसानों की खेत जमीन जंगल से सटी हुई होने के कारण अक्सर वन्य प्राणियों के हमलों में किसानों को गंभीर चोटें आयी हैं या कभी-कभी जान भी जाती है। प्रतिवर्ष ऐसी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। जंगल से लगे इलाकों में और अन्य स्थानों पर भी वन्य प्राणियों का आतंक बढ़ने से फसलों को भारी नुकसान होता है, जिससे किसानों को बड़े पैमाने पर आर्थिक हानि उठानी पड़ती है।

फसलों को हो रहा नुकसान

जंगली सूअर, नीलगाय, हिरण और अन्य जंगली प्राणियों के कारण प्रतिवर्ष होने वाले नुकसान के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। किसानों की फसलों का संरक्षण हो सके, इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वन मंत्री गणेश नाईक के प्रयासों से राज्य सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन वन विकास योजना लागू की और इस योजना के अंतर्गत किसानों को सौर बाड़ देने का निर्णय 16 सितंबर 2023 को लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

बारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख

कोलंबी क्षेत्र में अवैध डीज़ल भंडारण पर छापा, 71 हजार का माल जब्त, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले

आधुनिक तकनीक से लैस होंगे सरकारी कर्मचारी, भंडारा में 8 तक चलेगा महासाधना सप्ताह

फसलों की सुरक्षा और मानव–वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाली बाड़ अनुदान पर दी जाएगी। पिछले तीन वर्षों में जिन गांवों में वन्य प्राणियों का सबसे ज्यादा आतंक था, उन्हीं गांवों का चयन इस योजना के अंतर्गत किया गया है। किसानों को सौर बाड़ लगाने के लिए 75 प्रतिशत राशि राज्य सरकार अनुदान के रूप में देगी और शेष 25 प्रश राशि किसानों को स्वयं देनी होगी।

यह भी पढ़ें – वर्धा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, आरोपी में नाबालिग भी शामिल, बंद मकान से आभूषण उड़ाए

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों ने सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। उन आवेदनों की  जांच कर स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले के वर्धा, आर्वी, कारंजा, तलेगांव, आष्टी, समुद्रपुर, खरांगना, हिंगणी आदि वनपरिक्षेत्रों के लाभार्थियों का चयन योजना में किया गया है।

सौर बाड़ से होगा फसलों का संरक्षण

सौर बाड़ से फसलों के होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी। किसानों के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं। किसानों ने योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। सरकार के पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी और आवेदन भरने की सुविधा उपलब्ध है। यदि कोई दिक्कत हो तो संबंधित विभाग से संपर्क करें। इसके साथ ही, बोर व्याघ्र परियोजना के अंतर्गत आने वाले मेटहिरजी, येनीदोडका, गरमसूर, उमर-विहरी और मरकसूर इन पांच गांवों को परियोजना के विस्तारित क्षेत्र में शामिल किया गया है। शीघ्र ही इन गांवों के पुनर्वसन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

– डॉ. पंकज भोयर, पालकमंत्री, वर्धा जिला

वनपरिक्षेत्र लाभार्थी गांव लाभार्थी किसान
वर्धा 350 6,547
आर्वी 104 1,363
कारंजा 51 3,960
तलेगांव 64 2,096
खरांगणा 16 1,835
हिंगणी 80 2,630
समुद्रपुर 19 328
आष्टी 34 1,100
 कुल 718 19,859

Solar fencing installed in 718 villages in wardha district preventing crop

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 12:39 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • solar panel
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.