-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Residents Of Darwha Angered By Arbitrary Tax Increases Staged A Protest Against The Municipal Council
Yavatmal: दारव्हा में कर वृद्धि पर नागरिकों का हंगामा, नोटिसों की होली जलाकर विरोध
- Written By: अपूर्वा नायक
Yavatmal News: दारव्हा में नगर परिषद की मनमानी कर वृद्धि से नागरिक भड़के। नोटिसों की होली जलाकर विरोध किया है। साथ हीप्रशासन से जवाब और कर व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग है।

दारव्हा न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Yavatmal News In Hindi: यवतमाल की दारव्हा नगर परिषद द्वारा चौथे वार्षिक कर मूल्यांकन के तहत नागरिकों को नोटिसें भेजी गई हैं। इसमें मनमाने ढंग से कर वृद्धि की गई है, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया। सोमवार को इस अन्याय के खिलाफ न्याय की मांग करते हुए नागरिकों ने नगरपालिका कार्यालय पर दस्तक दी।
दारव्हा के नागरिक बड़ी संख्या में कर वृद्धि के विरोध में नगर परिषद पहुंचे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभागृह में उपस्थित नागरिकों के सामने प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण दिया और आपत्तियां आने पर सुनवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन इससे नागरिक संतुष्ट नहीं हुए। नागरिकों ने प्रमाण के तौर पर दिखाया कि कुछ वार्डों, भोगवटदारों और मोहल्लों में कर तीन गुना, चार गुना से लेकर दस गुना तक बढ़ाया गया है।
नागरिकों की ओर से एड। राजेश जाधव, हरीश जाधव, अशोक जयसिंगपुरे, डॉ। मनोज राठोड़, रवि तरटे, चंद्रकांत मुनगिलवार, अजिंक्य निमकर, प्रा। सुरेश निमकर, गजानन देऊलकर, मनोहर नवरंगे, कृष्णा निबर्ते, किशोर घेरवरा आदि ने अपनी बात रखी। इस दौरान नागरिकों ने कर नोटिसों की होली जलाकर विरोध जताया।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
यवतमाल में सोलर केबल चोरी का पर्दाफाश, तांबा निकाल कबाड़ में बेचते थे, स्कॉर्पियो समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
नागरिकों ने कहा कि दारव्हा नगरपालिका द्वारा ऐसी कर वसूली की जा रही है जो बड़े शहरों को भी शर्मसार कर दे, लेकिन सुविधाओं के मामले में प्रशासन पूरी तरह नाकाम है। कई जगहों पर पेयजल पाइपलाइन नहीं पहुंची है, सड़कें खुदी पड़ी हैं, नालों का निर्माण महीनों से अधूरा है। पूरे शहर में धूल भरे वातावरण के कारण दमा, खांसी, सर्दी जैसी बीमारियाँ बढ़ रही हैं।
शिक्षा व्यवस्था पिछले 20 वर्षों से जस की तस है। नगर परिषद ने अच्छी गुणवत्ता वाली स्कूलें नहीं खोलीं। बड़े शहरों में 500 वर्ग फुट तक के मकानों को संपत्ति कर में छूट दी जाती है और महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को भी राहत मिलती है, लेकिन यहाँ कर आसमान छू रहा है और सुविधाओं का घोर अभाव है, ऐसा आरोप अशोक जयसिंगपुरे ने लगाया। नई कर प्रणाली के खिलाफ नागरिकों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है और आक्षेप दर्ज कराकर आंदोलन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें :-
कर वृद्धि में आगे, सुविधाओं में पीछे
नगरपालिका ने कहा है कि कर को लेकर 11 नवंबर तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। लेकिन पिछला अनुभव यही बताता है कि आपत्तियों पर सुनवाई ही नहीं होती, ऐसा कहना अशोक जयसिंगपुरे का है। शहर में सुविधाएँ उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है, लेकिन कर वसूली में हमेशा आगे रहता है, ऐसा आरोप उन्होंने लगाया।
Residents of darwha angered by arbitrary tax increases staged a protest against the municipal council
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 09, 2026 | 04:25 PMमिर्जापुर: द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMDisha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














