Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में चोरों का तांडव: एक ही रात में तीन दुकानों के शटर उठाए, ज्वेलर्स से 8.30 लाख के माल पर साफ किया हाथ

Wardha Crime News: वर्धा के रामनगर थाना क्षेत्र की म्हाडा कॉलोनी में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। आई भवानी ज्वेलर्स से चांदी और नकदी समेत ₹8.30 लाख की बड़ी चोरी को अंजाम दिया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 27, 2026 | 03:55 PM

चोरों का तांडव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Crime Jewelry Shop Theft Ramnagar Police Station: संवेदनशील माने जाने वाले शहर के रामनगर थाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह मामला पुरानी म्हाडा कॉलोनी स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने करीब 8 लाख 30 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ किया। शातिर चोरों द्वारा इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा भी रही कि चोरों ने मानो नवनियुक्त थानाप्रमुख को ‘सलामी’ दी हो।

घटना के बाद दुकानदारों और नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, म्हाडा कॉलोनी स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में संजय उडवंत की आई भवानी ज्वेलर्स, डॉ। पराग शेंडे का गजानन हॉस्पिटल तथा परीक्षित शेळके की इलेट्रिक व्हीकल सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। सोमवार रात तीनों अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने तीनों दुकानों को

निशाना बनाया। चोरों ने लोहे के शटर किसी वस्तु की सहायता से ऊपर उठाए और भीतर प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. पराग शेंडे ने कुछ ही दिनों पूर्व अपना क्लिनिक शुरू किया था, जहां चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं परीक्षित शेळके की दुकान में भी चोरी का प्रयास विफल रहा। लेकिन संजय उडवंत की आई भवानी ज्वेलर्स से चांदी, नकदी सहित अन्य सामग्री मिलाकर लगभग 8 लाख 30 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में हैरान करने वाली वारदात, खाना पसंद नहीं आया तो पत्नी पर फेंकी गर्म कढ़ी; आरोप पर केस दर्ज

आभा कार्ड अनिवार्य, नासिक जिला परिषद शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव, मेडिकल प्रतिपूर्ति होगी बंद

त्र्यंबकेश्वर मंदिर की आय में बड़ा उछाल, 53 करोड़ से 75 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान; नई दर्शन योजना की तैयारी

महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टरों ने क्या सलाह दी ?

मंगलवार सुबह क्षेत्र के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, डीवाईएसपी प्रमोद मकेश्वर तथा रामनगर की थानेदार पौर्णिमा राखुंडे ने घटनास्थल का निरीक्षन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के निर्देश पर थाने की 4 टीमें रवाना

चोरी की घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रामनगर थाने की चार टीमें अलग-अलग दिशाओं में रवाना की गई हैं। वर्धा शहर से गुजरने वाले हाईवे तथा जिला मार्गों के टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में गौवंश तस्करी पर पहली बार MCOCA: इमान बब्बू शेख गैंग पर शिकंजा, 63 गायें छुड़ाईं, 2 की मौत

महिला थानाप्रमुख के सामने बड़ी चुनौती

उल्लेखनीय है कि रामनगर पुलिस थाना अत्यत्त संवेदनशील माना जाता है। थाना क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। चोरी की घटनाओं के अलावा अवैध शराब बिक्री और तस्करी, स्वावलंबी मैदान पर नशेड़ियों और गांजा सेवन करने वालों का जमावड़ा, गांजा और एमडी ड्रग्स की बिक्री, जुआ और सट्टापट्टी जैसे अवैध

कारोबार पर अंकुश लगाना अब नवनियुक्त महिला थानाप्रमुख के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। गौरतलब है कि इन्हीं कारणों से तत्कालीन थानेदार का रामनगर से अन्यत्र तबादला किया गया था। अब क्षेत्र के नागरिकों को नई महिला थानाप्रमुख से काफी उम्मीदें हैं।

Ramnagar crime news three shops robbed mhada colony theft cases wardha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 03:55 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Maharastra Police
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.