पुणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत, साथी युवकों ने ही युवती को लगाया चूना, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Wardha News: हिंगणघाट निवासी की एक युवती पुणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। एक युवक ने बिजनेस के नाम पर युवती और उसके परिजनों से समय-समय पर रुपये लेकर करीब 32 लाख 18 हजार रुपये का चूना लगाया।
Pune Company Private Men Duped Young Woman
बिजनेस के नाम पर धोखाधड़ीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Pune Company Private Men Duped Young Woman: पुणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत हिंगणघाट निवासी युवती से पहचान बढ़ाकर एक युवक ने बिजनेस के नाम पर धोखाधड़ी की। युवक ने युवती और उसके परिजनों से समय-समय पर रुपये लेकर करीब 32 लाख 18 हजार रुपये का चूना लगाया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर हिंगणघाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

हिंगणघाट के इंदिरा गांधी वार्ड निवासी 22 वर्षीय पीड़िता पुणे में फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसका एक मित्र विक्रम सिंह रियल एस्टेट में काम करता है। परिणामस्वरूप युवती विक्रम के साथ काम के सिलसिले में मिलती थी।

उस समय विक्रम के साथ शुभमकुमार अडवानी भी आता था। इसलिए पीड़िता की शुभमकुमार से भी अच्छी पहचान हो गई। शुभमकुमार से भी पीड़िता काम के सिलसिले में मिला करती थी।

वियतनाम से मोबाइल का बड़ा स्टॉक 

नवंबर 2024 में शुभमकुमार ने बताया कि उसने वियतनाम से मोबाइल का बड़ा स्टॉक मंगाया है। इसके लिए कुछ रुपये कम पड़ रहे हैं। ऐसा कहकर उसने पीड़िता से रुपये मांगे। अच्छी पहचान होने के कारण पीड़िता ने भी उस पर विश्वास करते हुए फोन-पे और गूगल-पे के जरिए विक्रम सिंह के मोबाइल नंबर पर करीब 10 लाख 49 हजार 342 रुपये भेज दिए। कुछ दिनों बाद रुपये लौटाने की बात करने पर शुभमकुमार टालमटोल करने लगा।

Pune Company Private Men Duped Young Woman
विकसित विदर्भ का सपना कैसे होगा पूरा? जानिए कृषि, रोजगार और उद्योगों के बड़े रोडमैप पर विशेषज्ञों की राय

7 लाख रुपये का कोटक महिंद्रा बैंक का चेक

युवती द्वारा बार-बार रुपये मांगने पर उसने 7 लाख रुपये का कोटक महिंद्रा बैंक का चेक दिया, लेकिन उक्त चेक बाउंस हो गया। पूछताछ करने पर उसने फिर युवती को विश्वास में लिया। इस बार रांजनगांव (छत्तीसगढ़) की एबीएस ग्रुप के साथ बिजनेस करने तथा कंपनी को वाई-फाई राउटर उपलब्ध कराने की बात कही।

इसमें मिलने वाले मुनाफे से तुम्हारे 10 लाख रुपये लौटा दूंगा, ऐसा आश्वासन उसने पीड़िता को दिया। इसके बाद फिर पीड़िता को विश्वास में लेकर उससे कुछ रुपये लिए। पीड़ित युवती ने अपने पिता और मां के बैंक खातों से भी कुछ राशि शुभमकुमार अडवानी को भेजी।

विभिन्न लोगों के मोबाइल पर भेजी राशि

शुभमकुमार अडवानी ने बार-बार पीड़िता को विश्वास में लेकर रुपयों की मांग की। उसके कहने पर पीड़िता ने फोन-पे, गूगल-पे और भीम एप के जरिए शेखर बोरुलकर, आकाश यादव, प्रमोद कुमार, संधी, दीप्ति सुधार और माहेश्वरी नामक लोगों के मोबाइल नंबरों पर भी रुपये भेजे।

शुभमकुमार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के चांपा का निवासी है और पुणे शहर के हिंजेवाड़ी में रहता है। पीड़िता के साथ पहचान बढ़ाकर बिजनेस के संदर्भ में फर्जी एग्रीमेंट तैयार करते हुए समय-समय पर कुल 32 लाख 18 हजार रुपये ऐंठने का आरोप है। इस प्रकरण में हिंगणघाट पुलिस ने आरोपी शुभमकुमार अडवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com