पुलगांव-आर्वी-वरुड रेल लाइन के लिए बजट में प्रावधान,वर्षों पुरानी मांग को मिली गति
पुलगांव-आर्वी रेल लाइन के लिए 2.49 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान, सांसद अमर काले के प्रयासों से मिली गति।
Wardha News: पुलगांव-आर्वी नैरोगेज रेल लाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित कर इसे वरुड तक विस्तारित करने की वर्षों पुरानी मांग को अब गति मिलती दिखाई दे रही है.रेल मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए बजट में 2.49 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस संबंध में सांसद अमर काले के नियमित प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उन्होंने संसद में कई बार इस मुद्दे को उठाया और संबंधित मंत्रालयों के समक्ष इसकी आवश्यकता को मजबूती से रखा.
यह रेल मार्ग मूल रूप से 1917 में शुरू हुआ था और 2005 तक चालू रहा, लेकिन इसके बंद होने से आर्वी, आष्टी और कारंजा क्षेत्र रेल सुविधा से वंचित हो गए. आर्वी क्षेत्र कपास व्यापार के लिए महत्वपूर्ण होने के कारण इस रेल लाइन का आर्थिक दृष्टि से भी विशेष महत्व है.
सांसद ने मार्च 2025 और 2026 के संसद सत्रों में इस मुद्दे को उठाते हुए बताया कि पुलगांवआर्वीवरुडआमला मार्ग बनने से दूरी लगभग 105 किलोमीटर कम होगी. साथ ही यह मार्ग सामरिक दृष्टि से भी अधिक सुरक्षित माना गया है.
सम्बंधित ख़बरें
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
किसान की शिकायत पर खुली डीजल चोरी की पोल, वडनेर पुलिस ने किया मामला दर्ज
वर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी
वर्धा में डीजल संकट से किसान परेशान, थमे ट्रैक्टरों के पहिए; खरीफ की तैयारी प्रभावित
इस संदर्भ में उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग से भी मुलाकात कर प्रस्ताव की महत्ता बताई. रेल मंत्री आश्वीनी वैष्णव ने भी इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए इसे सैद्धांतिक मंजूरी दी है.
बाक्सआर्थिक व सामाजिक दृष्टि से होगा महत्वपूर्ण रेलवे विभाग के अनुसार पुलगांव से आर्वी तक ब्रॉडगेज के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा उपलब्ध है और भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता भी नहीं है. सर्वेक्षण कार्य भी पूरा हो चुका है.
इस परियोजना के आगे बढ़ने से क्षेत्र के लोगों में रेल सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है, जिससे आने वाले समय में यह मार्ग आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
