Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी का आदेश खारिज, नये सिरे से लेना होगा फैसला: हाई कोर्ट

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Aug 05, 2022 | 02:47 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. बीज और खाद बिक्री का लाइसेंस रद्द किए जाने को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई. याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश अविनाश घारोटे ने लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश को खारिज कर पुन: फैसला लेने लिए मामला वापस भेज दिया. याचिकाकर्ता की ओर से अधि. जेएम गांधी और सरकार की ओर से सहायक सरकारी वकील एनआर पाटिल ने पैरवी की. याचिकाकर्ता ने बताया कि 16 जुलाई 2020 को जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी ने तो लाइसेंस रद्द करने का आदेश दे दिया लेकिन इसे चुनौती देते हुए दायर अपील भी कृषि विभागीय उप संचालक ने 26 अगस्त 2020 को खारिज कर दी. 

गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक ने हटाई थी पाबंदी

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कृषि अधिकारी ने  याचिकाकर्ता की दूकान में अवलोकन के बाद 27 जून 2020 को कुछ खामियां पाई गई थीं. उसी दिन बीज बेचना बंद करने को कहा गया था. साथ ही 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के भी आदेश दिए गए थे. आदेश के अनुसार 5 जुलाई 2020 को स्पष्टीकरण दिया गया. यहां तक कि कृषि अधिकारी के समक्ष सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के बेटे ने खामियों को स्वीकार भी किया जिन्हें बाद में सुधारा गया. इसके बाद कृषि अधिकारी और गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक ने पुन: दूकान में सर्वे किया. जहां खामियां दूर किए जाने का खुलासा होने पर 16 जुलाई 2020 को पाबंदी हटा दी लेकिन आश्चर्यजनक यह है कि इसी दिन जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी ने स्पष्टीकरण को असंतोषजनक बताते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया.

जांच रिपोर्ट संतोषजनक, फिर लाइसेंस क्यों रद्द

दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अदालत ने आदेश में कहा कि 27 जून 2020 की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही याचिकाकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया था. इसके बाद गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक ने जांच की जिसमें सभी संतोषजनक पाए जाने पर बीज बेचने पर लगी पाबंदी हटाई गई थी लेकिन इस पर उच्च अधिकारियों की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया. गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी द्वारा लिए गए फैसले को स्वीकार क्यों नहीं किया गया, यह समझ से परे है. अदालत ने आदेश में स्पष्ट किया कि 16 जुलाई 2020 के पत्राचार को लेकर सरकारी पक्ष को कोई आपत्ति नहीं है. इससे यह आदेश जारी करने से पूर्व कृषि अधिकारी ने गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक की रिपोर्ट पर संज्ञान लेना चाहिए था. इसके बाद अदालत ने उक्त आदेश जारी किया. 

सम्बंधित ख़बरें

बीज विधेयक 2025 पर बवाल: सुधार या नियंत्रण? बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा, अन्नदाताओं को नुकसान?

मेलघाट को मिला बड़ा तोहफा: धारणी में बनेगा जिला सत्र न्यायालय, हाई कोर्ट जज का बड़ा ऐलान

महापौर के पदग्रहण में गडकरी-फडणवीस नहीं होंगे शामिल, पदों के बंटवारे पर छिड़ा संग्राम, BJP में मची उथल-पुथल!

Advantage Vidarbha: विदर्भ को मिला इंटरनेशनल एक्सपोजर, 23 देशों और 42,000 करोड़ के MoU के साथ हुआ भव्य समापन

Order of district superintendent agriculture officer dismissed decision will have to be taken afresh high court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2022 | 02:47 AM

Topics:  

  • High Court
  • Nagpur News
  • seed

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.