नलगंगा-वैनगंगा परियोजना: वर्धा के 31 गांवों में जमीन अधिग्रहण शुरू, 692 किसान प्रभावित

Wardha Land Acquisition: नलगंगा-वैनगंगा परियोजना के तहत वर्धा के आर्वी और सेलू तहसील के 31 गांवों में जमीन अधिग्रहण शुरू हो गया है। कुल 692 किसानों की जमीन दायरे में है।
nalganga vainganga project wardha land acquisition 692 farmers
नलगंगा-वैनगंगा परियोजना(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nalganga Vainganga Project Wardha: बहुप्रतीक्षित नलगंगा- वैनगंगा परियोजना के तहत नहर निर्माण के लिए वर्धा जिले में बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आर्वी व सेलू तहसील के 31 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस संबंध में वर्धा जिला भू-अर्जन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश जारी होने के साथ ही अधिग्रहण के दायरे में आने वाली जमीन की खरीदी-बिक्री तथा किसी भी प्रकार के हस्तांतरण पर प्रतिबंध लागू हो गया है। भू-अर्जन विभाग के आदेश के अनुसार आर्वी तहसील के 10 तथा सेलू तहसील के 21 गांव परिसर स्थित कृषि भूमि अधिग्रहित की जाएगी। आदेश में अधिग्रहित की जाने वाली जमीन के सर्वे नंबर भी दर्ज किए गए हैं।

अधिसूचना जारी होने के बाद अधिग्रहण के अधीन जमीन की खरीदी-बिक्री या किसी भी प्रकार का हस्तांतरण प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, जिन भूधारकों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और जिन्हें विशेष परिस्थिति में जमीन का हस्तांतरण अथवा बिक्री करनी है, वे जिलाधिकारी, वर्धा के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पर सुनवाई के बाद शपथपत्र एवं लिखित पक्ष के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा आदेश पारित किया जाएगा।

नलगंगा-वैनगंगा परियोजना की रफ्तार बढ़ी

बताया गया है कि भू-अर्जन विभाग द्वारा जारी आदेश फिलहाल अधिग्रहण से प्रभावित सभी जमीन मालिकों तक नहीं पहुंचा है। इधर, करीब पांच दिन पहले पुनर्वास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्धा तहसील के धामनगांव, वाठोड़ा और आमला गांवों का दौरा कर विस्तृत जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि ये तीनों गांव परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले हैं। ऐसे में इन गांवों के अन्यत्र पुनर्वास की प्रक्रिया को लेकर भी प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

इन गावों का है समावेश

692 किसानों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में आदेश के अनुसार आर्वी तहसील के पाटण में 9, सुकली (बोथली) 22, भादोड़ (पानवाड़ी) 14, उमरी (बोथली) 18, पांजरा (बोथली) 73, सावंगी में 48, कासारखेड़ा 54, पानवाड़ी में 25, दिघी (पानवाड़ी) में 2 तथा बोथली (कासारखेड़) में 29 किसान इस प्रकार लगभग 294 किसानों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में आने की जानकारी है। जबकि सेलू तहसील के हिंगणी में 21, आमगांव (खु) में 11, अकोली में 15, सेलडोह में 21, उमरगांव में 15, वडगांव (खुर्द) में 9, पिंपळसेंडा में 18, अंतरगांव में 14, चिंचोली में 21, केलझर 78, झडशी 12, जखाडा 16, कोलगांव 8, चिंचोली 3, मदनी 22, घोराड 29, आमगांव 18, खडकी 18, खैरी 24, पिंपळखुटा 10 व वडगांव (कला) में 15 किसान इस प्रकार कुल 398 किसानों की जमीन अधिग्रहित की जानी है। दोनों तहसील में कुल 692 किसानों का समावेश है।

nalganga vainganga project wardha land acquisition 692 farmers
Wardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति

नहर निर्माण के लिए तेज हुई प्रक्रिया

नलगंगा-वैनगंगा परियोजना की नहर का काम निर्धारित गति से पूरा करने के उद्देश्य से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेजी दी गई है। परियोजना की गतिविधियां आगे बढ़ने के साथ प्रभावित किसानों के बीच भी जमीन अधिग्रहण और पुनर्वास को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com