Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मार्च एंडिंग: मांगे 129 करोड़, मिले 30 करोड़; सड़क विकास व सरकारी इमारतों के लिए मिली निधि

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 01, 2022 | 01:00 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा. महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में जिले के विकास को ग्रहण-सा लग गया है. जिले की सड़क विकास के लिए सरकार ने आर्थिक वर्ष के अंतिम दिन तक नाममात्र राशि का प्रावधान किया है. परिणामवश जिले की सड़कों की हालत आनेवाले दिनों में बद से बदतर होगी. साथ ही अनेक सड़कों कायाकल्प भी नहीं हो सकेगा. तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिले की सड़कों तथा सरकारी इमारतों के साथ ही अन्य विकासात्मक कामों के लिये करोड़ों का फंड आया था. सन् 2014 से 2019 तक विकास कार्य हेतु करोड़ों की निधि प्राप्त हुई थी. जिससे जिले की सड़कों व अन्य सरकारी इमारतों का काम तेजी से हुआ था. 

ठाकरे सरकार ने कम की निधि

सत्ता परिवर्तन के बाद ठाकरे सरकार ने बड़ी निधि पर ब्रेक लगा दिया है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई अनेक योजनाओं की निधि पर सरकार ने कैची चला दी. दरमियान कोरोना संकट में जिले के विकास कार्य हेतु नहीं के बराबर निधि दी गई है. परिणामवश अनेक विकासकार्य पूर्ण नहीं हुए तथा कुछ अधर में अटके है़ं 

2 चरणों में निधि का प्रावधान

लोकनिर्माण विभाग ने जिले के सड़क विकास हेतु 129 करोड़ की मांग सरकार की ओर इस आर्थिक वर्ष में की थी. परंतु सरकार व्दारा दो चरण में केवल 29.52 करोड़ की निधि का प्रावधान किया गया है. कुल मांग में से केवल 25 प्रतिशत राशि मिलने के कारण सड़कों के विकास पर ब्रेक लगेगा. अतिवृष्टि व अन्य कारणों के कारण जिले की अनेक सड़कें खस्ताहाल हुई हैं. ऐसे में नाममात्र राशि से उनकी देखभाल करना लोक निर्माण विभाग के लिये असंभव है.

सम्बंधित ख़बरें

सिंदी में ग्रामीण अस्पताल की मांग, 19, 20 और 21 फरवरी को खून से लिखा पत्र भेजकर किया जाएगा आंदोलन

हर समस्याओं का हो समाधान, पंकज भोयर के जनता दरबार में 350 से अधिक निवेदन हुए स्वीकृत

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में लगी आग, नागपुर के पास हुआ हादसा, देखें VIDEO

नासिक रिंग रोड: 13 गांवों में जमीन की पैमाइश का विरोध, ‘परिक्रमा मार्ग’ के भूमि अधिग्रहण में फंसा पेंच

महिला अस्पताल के लिये मिले 5 करोड़

बीते तीन वर्ष से अधर में लटके महिला अस्पताल के लिये 7.25 करोड़ की मांग लोकनिर्माण विभाग ने की थी. किंतु सरकार ने बीते दो वर्ष में निधि का कोई प्रावधान नहीं किया. 6 माह पूर्व सरकार ने अस्पताल के लिये 1 करोड़ की राशि मंजूर कर ऊंट के मुंह में जीरा डालने का काम किया था. परंतु आर्थिक वर्ष के अंतिम चरण में सरकार ने कुल 5.30 करोड़ की निधि मंजूर करने के कारण महिला अस्पताल का निर्माण जल्द ही पूरा होने की संभावना निर्माण हुई है.

जिलाधिकारी कार्यालय को 6 करोड़ मंजूर

भले ही सड़क विकास के लिये निधि कम मिली हो, परंतु जिलाधिकारी कार्यालय इमारत व अन्य सरकारी कार्यालयों की इमारतों के लिये सरकार ने निधि मंजूर की है. जिलाधिकारी कार्यालय के लिये 6 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं.

बीते वर्ष की तुलना में अधिक निधि

गत वर्ष की तुलना में वर्तमान आर्थिक वर्ष में निधि अधिक मिली है. महिला अस्पताल, जिलाधिकारी कार्यालय की बिल्डिंग के साथ अन्य सरकारी इमारतों के लिये निधि अधिक मिली है. सड़क विकास के लिये निधि कम मिली है.

-प्रकाश बुब, कार्यकारी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग

March ending demanded 129 crores got 30 crores funds received for road development and government buildings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2022 | 01:00 AM

Topics:  

  • Road Development
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.